नोएडा में नाले की सफाई के दौरान दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत, 9 निकाले गए जिंदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 सितंबर 2022। नोएडा के सेक्टर-21 में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां जलवायु विहार में दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोगों को जीवित निकाला गया है। दीवार किनारे नाले में सफाई के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ है।सभी मजदूर बदायूं के रहने वाले हैं। ये सुबह 9:30 बजे जलवायु विहार के पास नाले की सफाई करने के लिए पहुंचे थे। दीवार का मलबा हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई है। मौके पर पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी और फोर्स मौजूद हैं। खुद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, डीएम सुहास एलवाई, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटे है। 

मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। बताया जाता है की मजदूर ठेकेदार सुंदर के कहने पर नाले की सफाई का कार्य कर रहे थे। दीवार पहले से ही जर्जर थी, इसके बारे में ठेकेदार को बताया गया था। लेकिन उसके बावजूद ठेकेदार ने काम नहीं रुकने दिया। मौके पर भारी भीड़ है। डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने जलवायु विहार के पास सेक्टर 21 में नाले की सफाई का काम दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तो दीवार गिर गई। अभी तक चार मौतों की सूचना आई है। 2 की मौत जिला अस्पताल में हुई है तो दो की मौत कैलाश अस्पताल में हुई है। घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।

नोएडा अथॉरिटी सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा कि सोसायटी के निवेदन पर नाले की सफाई का कार्य कराया जा रहा था। इस मामले में जांच की जाएगी यदि जर्जर दीवार के बाद भी ठेकेदार ने मजदूरों को काम पर लगाया तो दोषी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ठेकेदार की टेंडर प्रक्रिया की भी जांच होगी।

बताया जा रहा है कि नाले की सफाई में एक दर्जन से अधिक मजदूर जुटे हुए थे। 100 मीटर से अधिक दूरी तरह पूरी दीवार गिरने से सभी मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर तुरंत पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। दीवार जलवायु विहार सोसायटी की है। दीवार के बाहर से नाला है। इसी में सफाई चल रही थी। दीवार नाले की तरफ बाहर की ओर गिरी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कैसे इतनी बड़ी दीवार गिर गई, जिसने 4 लोगों की जिंदगी लील ली।

सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

घायल जिला अस्पताल
पप्पू पुत्र नेम सिंह उम्र 25 वर्ष जाति कोली निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया

इनकी गई जान
पुष्पेंद्र पुत्र भगवान सिंह उम्र 25 वर्ष जाति यादव निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया
पन्नालाल पुत्र झंडू उम्र 25 वर्ष जाति यादव के 89 गांव विचोला थाना मुजरिया
अमित पुत्र धनपाल उम्र 18 वर्ष जाति यादव निवासी गांव विचोला थाना मुजरिया बदायूं
धर्म वीर पुत्र रामनिवास गांव सॉन्ग थाना जरीफनगर जिला संभल

Leave a Reply

Next Post

पिच क्यूरेटर को सचिन तेंदुलकर का रिटर्न गिफ्ट, ऑटोग्राफ वाली टी-शर्ट और जूते

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 20 सितंबर 2022। मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के मुख्य क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उन्हें इंदौर में खास तोहफे के तौर पर अपने ऑटोग्राफ वाली टी- शर्ट और जूते दिए हैं। चौहान के मुताबिक तेंदुलकर […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर