गंभीर बीमारी से जूझ रही मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडीज ने जीता Miss Universe 2025 का खिताब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 नवंबर 2025। मिस यूनिवर्स 2025 का रोमांचक और विवादित फिनाले आखिरकार संपन्न हो गया। इस बार का खिताब मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडीज के नाम रहा। वहीं भारत की उम्मीदों को झटका लगा, क्योंकि हमारी प्रतियोगी जीत के दावेदारों में शामिल नहीं हो पाईं।

फातिमा बोश ने दिखाया दम

फातिमा बोश, जो थाईलैंड के डायरेक्टर नवात इट्साराग्रिसिल के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए चर्चा में रही थीं, ने प्रतियोगिता में अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया। फातिमा ने जब पूछा गया कि “2025 में एक महिला होने की चुनौतियां क्या हैं और मिस यूनिवर्स के खिताब के जरिए आप महिलाओं के लिए कैसे सुरक्षित जगह बनाएंगी?”—उनका जवाब सीधे और प्रेरक था। उन्होंने कहा: “मैं अपनी आवाज़ का इस्तेमाल दूसरों के लिए करूंगी। हम यहां बदलाव लाने, अपने अधिकारों की रक्षा करने और इतिहास रचने के लिए हैं। हम बहादुर महिलाएं हैं।”

इस बार की प्रतियोगिता में एक बड़ा विवाद भी सामने आया। थाईलैंड के डायरेक्टर नवात ने लाइव मीटिंग में फातिमा बोश को ‘dumbhead’ कहा। यह घटना तब हुई जब फातिमा ने प्रमोशनल पोस्ट न करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। हालांकि बाद में नवात ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।

फातिमा बोश की प्रेरक कहानी

फातिमा बोश फर्नांडीज 25 साल की हैं और मेक्सिको के डी टीपा शहर से ताल्लुक रखती हैं। वे ताबास्को की पहली महिला हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स मेक्सिको का खिताब जीता। फातिमा की ऊंचाई 1.74 मीटर (5 फीट 8.5 इंच) है। उन्होंने मेक्सिको सिटी की यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना से फैशन एंड एपरेल डिजाइन में डिग्री हासिल की और इसके बाद इटली के मिलान में NABA (Nuova Accademia di Belle Arti) से आगे की पढ़ाई की।

फातिमा को डिस्लेक्सिया नामक बीमारी है, जिसके कारण पढ़ना और लिखना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि यह चुनौती उन्हें अलग सोचने और संघर्ष में मजबूत बनने में मदद करती है। यही वजह है कि उन्होंने मिस यूनिवर्स के मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया।

Leave a Reply

Next Post

दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए कप्तान शुभमन, इलाज के लिए मुंबई जाएंगे, गुवाहाटी में पंत संभालेंगे कमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 नवंबर 2025। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते समय गर्दन […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही