पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 25 जून 2026। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे से 20 सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें कई की हालत गंभीर है। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है।

पीएम ने जताया दुख, हुए मुआबजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार भी पीड़ितों की मदद के लिए पूरी ताकत लगा रही है। हादसे के समय वहां कई लोग काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान इमारत का ढांचा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। बचाव कार्य के दौरान एक शख्स की दर्दभरी पुकार ने सबको भावुक कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए अपना पैर तक कटवाने को तैयार था। रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मामले में कई लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में बिल्डिंग सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलजार और दो लेबर सप्लायर मोहम्मद अताउल और सुभाष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पताल में घायलों की देखभाल के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजी और हड्डी रोग विशेषज्ञों को शामिल किया गया है ताकि घायलों को सही इलाज मिल सके।

Leave a Reply

Next Post

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, हजारों मौतों की आशंका; भारत करेगा हर संभव मदद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 जून 2026। वेनेजुएला, बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप के पहले झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 रही, इसके 39 सेकेंड बाद ही दूसरा झटका लगा, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 रही। […]

You May Like

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ तबादला....|....वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट....|....बीकॉम के बाद अपनाई 100% जैविक खेती और डेयरी....|....चिकन-दुकान पर गाली देने से रोका,युवक ने कैंची किया हमला....|....चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे पर फैसला नहीं....|....खाने की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक....|....अति प्राचीन है रायपुर का बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर....|....एसीएफआई ने अमृतसर में कृषि डीलरों और वितरकों के लिए टिकाऊ कृषि जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया....|....सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे पूरा पैसा लेकर मिलावटी पेट्रोल बेच रहे - कांग्रेस....|....सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार