हिमाचल प्रदेश में अब ‘सुक्खू राज’, शपथ लेते ही बोले- पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना करूंगा बहाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 11 दिसंबर 2022। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। सुक्खू हिमाचल के 15वें सीएम बने हैं। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।

पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना होगी बहाल

सुक्खू ने शपथ लेते ही कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे और पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का ‘रथ’ को रोक दिया है।

राहुल ने प्रतिभा सिंह को दी जीत की बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल पहुंच गए हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने शिमला में पार्टी नेता राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे, जिसपर राहुल ने उन्हें बधाई दी।

प्रियंका बोलीं- जल्द से जल्द सभी वादे करेंगे पूरा

सुक्खू के सीएम पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हम हिमाचल में कांग्रेस सरकार के आने से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोगों से किए वादे पूरा करना है, जिसे हम जल्द पूरा करने पर जोर देंगे।

सुक्खू की मां बोली- सेवादार है बेटा

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले संजौली हेलीपैड पर अपनी मां संसार देवी की अगवानी की। इस दौरान मां ने कहा कि उनका बेटा एक ‘सेवादार’ है और उन्हें राज्य के लोगों की सेवा ही करनी चाहिए। 

मेरा कोई गुट नहीं, विक्रमादित्य बनेगें मंत्री: सुक्खू 

प्रतिभा सिंह से मुलाकात के बाद वापिस लौटे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह के गुट की उपेक्षा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका कोई गुट नहीं है। पूरी कांग्रेस एकजुट है। विक्रमादित्य को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री कौन होंगे इसपर उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल इस पर निर्णय लेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और विशेष रूप से प्रियंका गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

प्रतिभा सिंह से मिले सुक्खू

शपथ को लेकर चल रही तैयारियों के बीच सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर हॉलीलॉज पहुंचे। हॉलीलॉज में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुअ है। मुख्यमंत्री ने उन्हें शपथ समारोह का न्यौता दिया। हॉलीलॉज पहुंचने पर सुक्खू ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बाद में पहले पार्टी के अंडर है और पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श है।

डीजीपी ने किया रिज मैदान का निरीक्षण

शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है। टका बैंच पर मंच बनाने के बजाए लाइब्रेरी के पीछे मंच बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आने का कार्यक्रम है। इसलिए पूरे शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। डीजीपी संजय कुंडू खुद सुरक्षा का जायजा लेने के लिए रिज पर मौजूद हैं। पुलिस कर्मचारियों की डयूटियां लगाई जा रही है। शहर को सेक्टर में बांट कर सुरक्षा का घेरा बनाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही वंदे भारत ट्रेन, यात्री बोले- हवाई जहाज से भी ज्यादा मजा आ रहा है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 11 दिसंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक चलेगी। इस ट्रेन की खास भारत यह है कि इसके सभी क्रू मेंबर नागपुर डिवीजन […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए