नैक पैकेजिंग का आईपीओ बना आकर्षण का केंद्र

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 जून 2026। भारत के पैकेजिंग सेक्टर में तेजी से उभर रही नैक पैकेजिंग लिमिटेड अब पूंजी बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही है। कंपनी का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 1 जुलाई 2026 को खुलने जा रहा है, जिसका प्राइस बैंड 161 से 170 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। 3 जुलाई तक खुला रहने वाला यह इश्यू निवेशकों को एक ऐसी कंपनी में भागीदारी का अवसर देगा, जिसने नवाचार, निर्यात और टिकाऊ पैकेजिंग समाधानों के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। हम केवल पैकेजिंग उत्पाद नहीं बनाते, बल्कि ग्राहकों के ब्रांड वैल्यू को सुरक्षित रखने वाले समाधान विकसित करते हैं।” यही सोच नैक पैकेजिंग को उद्योग में विशिष्ट बनाती है। गुजरात स्थित कंपनी वर्तमान में 43,300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष की स्थापित क्षमता के साथ देश की अग्रणी फ्लेक्सिबल पैकेजिंग कंपनियों में शामिल है। 

ब्रांड की पहचान केवल उत्पाद से नहीं, उसकी पैकेजिंग से भी बनती है और इसी दर्शन के साथ नैक पैकेजिंग आज 71 देशों तक अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। वित्तीय प्रदर्शन भी कंपनी की विकास कहानी को मजबूती देता है। वित्त वर्ष 2024 में 654.56 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 823.43 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं शुद्ध लाभ 45.98 करोड़ रुपये से बढ़कर 92.72 करोड़ रुपये हो गया, जो लगभग 42 प्रतिशत सीएजीआर की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है। एबीतडा मार्जिन का 15.38 प्रतिशत से बढ़कर 20.42 प्रतिशत तक पहुंचना कंपनी की परिचालन दक्षता को भी रेखांकित करता है। ऐसे में नैक पैकेजिंग का आईपीओ केवल एक सार्वजनिक निर्गम नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती पैकेजिंग अर्थव्यवस्था और वैश्विक विस्तार की कहानी में निवेश का अवसर बनकर सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर जिला के विधायक विकास कार्य कराने में असफल, दावे सिर्फ हवाहवाई

शेयर करेमूणत, सोनी, पुरन्दर सहित सातों विधायक निधि खर्च करने में फैल, स्वीकृत कार्य भी अपूर्ण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 जून 2026। रायपुर जिला के भाजपा के सातों विधायकों को विधायक निधि से क्षेत्र के विकास कार्य कराने में असफल बताते देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने […]

You May Like

रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा 'साइबर सुरक्षा जागरुकता' कार्यक्रम का आयोजन....|....तेजस्विन-दिव्या-त्रिशा समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....पत्नी की हत्या के बाद बेटी का गला दबाया, फिर तालाब में फेंक आया था पिता....|....जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ का वित्तीय घोटाला!....|....लाहौल में फटा बादल, राज्य में भूस्खलन से 105 सड़कें बाधित....|....जयराम ठाकुर बोले- भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा विस्तार....|....अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदे मातरम का पाठ पढ़ा रहे - कांग्रेस....|....नकटी प्रभावितों के न्याय के लिए कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान....|....शिक्षकविहीन स्कूलों में पढ़ाई का संकट, जेन जी और अल्फा ने पानी में भीगकर सरकार को आईना दिखाया