भाई से नाराज होकर घर से निकली युवती से गैंगरेप, पंचायत ने पीड़िता पर ही लगाया जुर्माना

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में गैंगरेप पीड़िता पर पंचायत द्वारा जुर्माना लगाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पंचायत पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि रेप की शिकायत पुलिस से करने पर उसके खिलाफ यह कदम उठाया गया. पंचायत ने मामले में आरोपित दो युवकों पर भी 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. पुलिस ने मामले में आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

गैंगरेप पीड़िता ने मीडिया को बताया कि गांव में खाप पंचायत की तर्ज पर सभा का आयोजन कर दबंगों ने उसपर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया. इतना ही नहीं गांव की बदनामी की दुहाई देते हुए पुलिस में शिकायत न करने का दबाव भी उसपर बनाया गया. हालांकि, उसने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत कर दी है. पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

कोतवाली थाना में दर्ज शिकायत के मुताबिक, क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती का बीते 2 नवंबर को घर में उसके भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के बाद वह अपने घर से निकल कर पास की ही एक बस्ती में चली गई. इसी दौरान वहां रहने वाले आरोपी संदीप और कृष्णा ने सीमेंट ढोने के बहाने उसके रिश्तेदार के घर से बुला कर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया. वारदात के बाद दोनों ने मामले की जानकारी किसी को न देने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया.

पीड़ि‍ता ने बताया कि 14 नवंबर को उसके गांव में इस मामले को लेकर एक बैठक हुई थी, जिसमें उसे आरोपियों के साथ ग्रामीणों के सामने खड़ा करके मामले की जानकारी ली गई. इसी दौरान उसपर जुर्माना लगाया गया.

कोतवाली थाना प्रभारी लक्ष्मण ध्रुवे ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को 16 नवंबर की शाम को ही गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ धारा 376 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि पंचायत द्वारा पीड़िता पर जुर्माना लगाने की लिखित शिकायत नहीं मिली है.

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र को लेकर NCP और कांग्रेस नेताओं की आज होने वाली बैठक टली

शेयर करेमुंबई। महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच आज मंगलवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है, अब यह बैठक मंगलवार की जगह बुधवार को होगी। मंगलवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक ने इसकी जानकारी दी। नवाब मलिक […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार