तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त अंकों के आधार पर : पीईटी, पीपीएचटी, पीपीटी और पीएमसीए की परीक्षा स्थगित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 26 जुलाई 2020। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2020-21 में व्यापम द्वारा आयोजित की जानी वाली पीईटी, पीपीएचटी, पीपीटी और पीएमसीए प्रवेश परीक्षाओ को स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से व्यापम द्वारा अयोजित की जानी वाली इन प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर, प्रवेश के लिए वांछित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश देने की अनुमति दी गई है। 

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में तकनीकी पाठ्यक्रमों, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ फार्मेसी, डिप्लोमा एंड फार्मेसी, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग एवं मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन में प्रवेश निर्धारित शैक्षणिक अर्हता के अनुसार अर्हकारी परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर करने की अनुमति दी गई है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की कार्यवाही ऑनलाईन कॉउंसलिंग के माध्यम से होगी। ऑनलाईन कॉउंसलिंग के संदर्भ में विस्तृत दिशा निर्देश तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा की जाएगी। 

अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग एवं मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की कार्यवाही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स तथा राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्था द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा एनआईएमसीईटी के स्थान पर उक्त तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पात्रता के लिए निर्धारित शैक्षणिक अर्हता के अनुसार परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन प्रभावित गरीबों को कलेक्टर सारांश मित्तर ने अपने हाथों से परोसा भोजन

शेयर करेसिख यूथ फेडरेशन द्वारा पुराने बस स्टैंड में रखा जा रहा है प्रतिदिन लंगर इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 26 जुलाई 2020। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमदों को भोजन करा रही संस्था का उत्साह बढ़ाने के लिये कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर हनुमान मंदिर के पास, पुराना बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने अपने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं