उपराष्ट्रपति धनखड़ लंदन रवाना, किंग्स चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में होंगे शामिल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मई 2023। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारत सरकार की ओर से ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार यानी आज लंदन के लिए रवाना हुए हैं। बता दें, किंग चार्ल्स तृतीय का 6 मई को राज्याभिषेक होना है।  राज्याभिषेक समारोह में राज्य और सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 2,000 गणमान्य व्यक्तियों की सभा में धनखड़ शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी लंदन गई हैं। ब्रिटेन ने हाल ही में राज्याभिषेक समारोह में भाग लेने के लिए भारत सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को निमंत्रण दिया।

एलिस ने उपराष्ट्रपति से की थी मुलाकात

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने दो मई को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से वेस्टमिंस्टर एब्बे में महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा था कि समारोह में शामिल होने से पहले उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात करना सम्मान की बात है। साथ ही यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो ब्रिटेन और भारत के संबंधों को और भी गहरा करेगा।

कल होना है समारोह

गौरतलब है, ब्रिटेन में इन दिनों किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। छह मई को किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक लंदन में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से ही किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि राज्याभिषेक देखने वाले लोगों को राजा और उनके उत्तराधिकारियों के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

राज्याभिषेक क्यों किया जा रहा है?

पिछले साल सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटिश सिंहासन पर पहुंचे 74 वर्षीय किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला को शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक धार्मिक समारोह में औपचारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। 

ऐसा आयोजन 70 साल के अंतराल के बाद होने जा रहा है, इससे पहले ऐसी शाही परंपरा आखिरी बार 1953 में दिवंगत क्वीन के लिए देखी गई थी। कोरोनेशन का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। छह से आठ मई के बीच ब्रिटेन में यह उत्सव भव्य कार्यक्रमों के बीच समाप्त होगा।

Leave a Reply

Next Post

11 लाख गेहूं की बोरियां नहीं मिलने पर पाक की आटा मिलें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 05 मई 2023। पाकिस्तान की आटा मिल्स एसोसिएशन ने सभी मिलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की है। फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी आमिर ने कहा कि आटा मिलें गुरुवार शाम 7 बजे से हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग