पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, 2023 WTC फाइनल रहा आखिरी मुकाबला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। भारत के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। रविवार को उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसका एलान किया। इस भावुक नोट में उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। पुजारा ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना… इसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है कि यह कितना खास था, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, हर अच्छी चीज का एक अंत होता है, और अत्यंत आभार के साथ मैं यह घोषणा करता हूं कि मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का निर्णय लिया है।

पुजारा ने लिखा भावुक कर देने वाला नोट

पुजारा ने नोट में लिखा, ‘राजकोट के एक छोटे से शहर का रहने वाला मैं, बचपन में अपने माता-पिता के साथ सितारों को छूने का सपना देखा और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना संजोया। मुझे तब यह नहीं पता था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा। अनमोल अवसर, अनुभव, उद्देश्य, प्रेम, और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका। मैं BCCI और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे अपने क्रिकेट करियर में अवसर और समर्थन दिया। मैं उन सभी टीमों, फ्रेंचाइजियो और काउंटी टीमों का भी आभारी हूं जिनका मैं वर्षों तक हिस्सा रहा। पुजारा ने लिखा, ‘मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता यदि मेरे मार्गदर्शकों, कोचों और आध्यात्मिक गुरु का मार्गदर्शन नहीं होता। उनके प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा। मेरे सभी साथियों, सपोर्ट स्टाफ, नेट बॉलर्स, विश्लेषकों, लॉजिस्टिक्स टीम, अंपायरों, ग्राउंड स्टाफ, स्कोरर्स, मीडिया कर्मियों और उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो पर्दे के पीछे लगातार मेहनत करते हैं ताकि हम इस खेल को खेल सकें। मेरे प्रायोजकों, भागीदारों और प्रबंधन टीम को, वर्षों से मुझ पर विश्वास जताने और मैदान के बाहर मेरा ध्यान रखने के लिए मैं आपका आभारी हूं। इस खेल ने मुझे दुनिया के कई कोनों में पहुंचाया और प्रशंसकों का जो जुनून और समर्थन मिला वह हमेशा एक स्थायी प्रेरणा रही है। जहां-जहां मैंने खेला, वहां मुझे जो प्यार और समर्थन मिला, उसने मुझे विनम्र बना दिया और मैं इसके लिए सदा आभारी रहूंगा।

2023 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच

पुजारा हाल फिलहाल में इंग्लैंड दौरे पर कमेंट्री करते दिखे थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जून 2023 में इंग्लैंड में ही खेला था। उनका आखिरी टेस्ट या यूं कहें अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेला गया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में भारतीय टीम को शिकस्त दी थी।

Leave a Reply

Next Post

तेल खरीद पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक – जिसे परेशानी हो, वो ना खरीदे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। भारत ने शनिवार को वाशिंगटन के इन आरोपों को जोरदार तरीके से खारिज कर दिया कि नई दिल्ली रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीदकर और फिर परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों को यूरोप और अन्य स्थानों पर ऊंची कीमतों पर बेचकर […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर