22 राज्यों तक पहुंचा मानसून: चार दिनों में कुछ और राज्यों में देगा दस्तक, कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2026। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश तबाही मचा रही है वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अरुणाचल में बादल फटने के बाद अब भी बाढ़ दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है और अब तक देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर बरसात हो रही है। लेकिन कुछ राज्य अब भी गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों में भी दस्तक देगा। यूपी में इस बार मानसून एक हफ्ते से ज्यादा देर है और इसके अगले दो दिनों में दस्तक देने की उम्मीद है।

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 28 जून को असम और मेघालय में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्से और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भीषण उमस और लू का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है।

देश में बारिश का पूर्वानुमान
देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में एक-दो दिन के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और उत्तराखंड और 27-30 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कही बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 जून से 3 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा बिहार में 28 जून से 3 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।

अरुणाचल: बाढ़ से दो की मौत, भारी बारिश की चेतावनी
अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ में मृतकों की संख्या दो हो गई है। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश के कई और हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। केयी पन्योर के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मलबे से एक महिला का शब निकाला गया। मृतका बल्लारी मारक उर्फ ओलिन सिंकली मेघालय के रिभोई जिले की निवासी थी। उन्होंने बताया कि मारक उन पांच लोगों में शामिल थी, जो बुधवार को भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में लापता हो गए थे। उनमें से तीन अब भी लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हिंद महासागर में मजबूत होगी पकड़: चीन को जवाब देने की तैयारी, सेशेल्स के साथ सामरिक रिश्ते मजबूत करेगा भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा सिर्फ एक द्विपक्षीय दौरा भर नहीं है, बल्कि हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं का अहम हिस्सा है। करीब 11 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की सेशेल्स यात्रा ऐसे समय हो […]

You May Like

रायगढ़ में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....|....'मेरा जमीर नहीं मानता..'; गुटखा और पान मसाला के विज्ञापन ठुकराने के फैसले पर बोले सनी देओल....|.... पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी....|....बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस....|....छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट....|....बच्चों की मांग पर बना स्कूल, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा....|....बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा....|....अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : सीएम साय....|....एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस....|....हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार