ऑटो चालकों के लिए राइड-हेलिंग एप बनाएगी तेलंगाना सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 24 अगस्त 2026। तेलंगाना सरकार ऑटो चालकों की मदद के लिए उबर और ओला जैसी राइड-हेलिंग एप विकसित करेगी। राज्य परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने रविवार को यह जानकारी दी। ऑटो चालकों ने 24 अगस्त से प्रस्तावित अपनी हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद रद्द कर दी। राज्य का आईटी विभाग इस एप को बनाएगा। सरकार ने 2012 के बाद पहली बार ऑटो किराए बढ़ाने पर सहमति दी है। जल्द ही पीले नंबर प्लेट वाली बाइक टैक्सियों को ही यात्री परिवहन की अनुमति मिलेगी। हैदराबाद में डीजल-पेट्रोल ऑटो को ईवी में बदलने हेतु 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। प्रभाकर ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से परामर्श करेंगे। वे कांग्रेस के 12,000 रुपये वार्षिक सहायता वादे पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।

पाकिस्तान में बिजली संकट, डिफॉल्टरों पर बकाया राशि 3 अरब
पाकिस्तान की वाणिज्यिक राजधानी कराची में शनिवार को लंबी और बगैर पूर्व सूचना वाली बिजली कटौती के खिलाफ गुस्साए लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, तुरंत बिजली बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, टायर जलाए और जमकर बवाल मचाया। पाक कॉलोनी, लियाकतबाद, गरीबबाद, निश्तर रोड, भीमपुरा और रांचोर लाइन में प्रदर्शन हुए। इससे शहर के अहम इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप हो गया और हजारों यात्री फंस गए। पारंपरिक ताजिया जुलूस निकलने से हालात और बदतर हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रोजाना 12 घंटे या उससे अधिक बिजली कटौती से कारोबार पर असर पड़ा। फ्रिज में रखा खाना खराब हुआ, बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाई और पानी की भारी किल्लत हुई। लियाकतबाद में प्रदर्शनकारियों ने अहम चौराहे बंद कर दिए। पाक कॉलोनी में स्थानीय यूनियन कमेटियों के सदस्यों के साथ लोगों ने रैलियां निकालीं। निश्तर रोड पर व्यापारियों और के-इलेक्ट्रिक कर्मचारियों के बीच झड़प से प्रदर्शन उग्र हो गया। के-इलेक्ट्रिक ने हालिया बिजली संकट को बिजली चोरी और बकाया बिलों का नतीजा बताया। कंपनी के मुताबिक, बंधानी कॉलोनी और रेक्सर लाइन इलाकों में डिफॉल्टरों पर बकाया राशि 3 अरब पाकिस्तानी रुपये जा पहुंची है।

Leave a Reply

Next Post

जापान से कारोबार बढ़ाने पर भारत का फोकस

शेयर करेगोयल बोले- 1580 नई सुजुकी जैसी कंपनियां बनें इंडिया रिपोर्टर लाइव टोक्यो, 24 अगस्त 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और जापान के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबारी सहयोग को […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस