कैंट स्टेशन पर खुलेगा 24 घंटे ग्रोसरी स्टोर, यात्रियों को मिलेगा जरूरत का सामान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अंबाला, 20 सितंबर 2026। रेलवे स्टेशनों पर अब यात्री चाय, समोसे या चिप्स-बिस्कुट के अलावा जरूरत का सामान भी खरीद सकेंगे। रेलवे के अधिकारियों ने छावनी के स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक बड़ा ग्रोसरी (किराना) स्टोर शुरू करने की योजना तैयार की है। इस स्टोर से ट्रेन पकड़ने वाले या स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों को घर की जरूरत का सामान आसानी से मिल सकेगा। यह स्टोर 24 घंटे खुला रहेगा ताकि देर रात सफर करने वाले यात्रियों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से रेलवे के गैर-किराया राजस्व में भी बड़ा इजाफा होगा। तीन साल की अवधि के लिए जारी किए गए ठेके के तहत लगभग 51 लाख रुपये राजस्व के तौर पर मिलेंगे। इस काम का ठेका कैंट की एक एजेंसी को सौंपा गया है। आपात स्थिति में भी यात्रियों को राहत रहेगी। इसके तहत देर रात यात्रा कर रहे रेल यात्रियों को अचानक किसी खाद्य वस्तु या जरूरी सामान की आवश्यकता होने पर बाहर शहर में भटकना नहीं पड़ेगा। स्टेशन से उतरकर सीधे घर जाने वाले यात्री प्रवेश द्वार से ही घर के लिए राशन या जरूरी सामान खरीद सकेंगे। इससे उनका अलग से बाजार जाने का समय बचेगा। स्टोर में सभी सामान ब्रांडेड और हाइजीनिक पैकेजिंग में निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
आटा-दाल से लेकर रोजमर्रा का सामान उपलब्ध
स्टेशन के प्रवेश द्वार पर बनने वाले इस सुपरमार्केट शैली के स्टोर में यात्रियों को सफर के दौरान या घर ले जाने के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। यहां मिलने वाली प्रमुख वस्तुओं में खाद्य पदार्थ व अनाज आदि शामिल होंगे। इसमें आटा, दालें, चावल, चीनी, बेसन और सूजी के अलावा पैक्ड व रेडी-टू-ईट फूड के तहत बिस्कुट, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, मखाना, रेडी-टू-कुक मील्स और डिब्बाबंद खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। वहीं, डेयरी व पेय पदार्थ के तहत दूध, दही, लस्सी, बटर, जूस, बोतलबंद पानी और एनर्जी ड्रिंक्स के साथ साबुन, टूथपेस्ट, हैंड सैनिटाइजर, टिशू पेपर, वेट वाइप्स और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी मिलेंगी।

Leave a Reply

Next Post

बचाने की कोशिश करती रह गई पत्नी...आंखों के सामने मौत

शेयर करे मछली पकड़ने एनिकट पहुंचा था दंपती,गहरे पानी में डूबा पति इंडिया रिपोर्टर लाइव  कोरबा, 20 सितंबर 2026। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल एनिकट में मछली पकड़ने गए दंपती के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने के दौरान पति अचानक गहरे पानी में चला गया और […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर