बचाने की कोशिश करती रह गई पत्नी…आंखों के सामने मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 कोरबा, 20 सितंबर 2026। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल एनिकट में मछली पकड़ने गए दंपती के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने के दौरान पति अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह सफल नहीं हो सकी। पति की आंखों के सामने पानी में डूबने से मौत हो गई। नगर सेना की डीआरडीएफ टीम ने रविवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया।

मछली पकड़ने एनिकट पहुंचा था दंपती
जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदुरमाल के परसाभवना निवासी 40 वर्षीय धरम धनुहार शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ कुदुरमाल एनिकट में मछली पकड़ने गया था। दोनों एनिकट में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान धरम अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पति को डूबता देख पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वह उसे बाहर नहीं निकाल सकी। देखते ही देखते धरम गहरे पानी में समा गया और लापता हो गया।

गांव पहुंचकर दी घटना की जानकारी
घटना से घबराई पत्नी किसी तरह गांव पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और उरगा पुलिस को सूचना दी। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने नगर सेना की डीआरडीएफ टीम को भी सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया।

शनिवार को नहीं मिला शव
एनिकट में पानी का तेज बहाव और अधिक गहराई होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टीम ने शनिवार देर शाम तक धरम की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार सुबह डीआरडीएफ टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने धरम धनुहार का शव पानी से बरामद कर लिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने कुदुरमाल एनिकट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। 

Leave a Reply

Next Post

परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

शेयर करेबोले- सीबीआई जांच से ही सामने आएगा पूरा सच इंडिया रिपोर्टर लाइव  रांची, 20 सितंबर 2026। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की स्वतंत्र […]

You May Like

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर....|....हॉकी में भारत का तूफानी आगाज, इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा....|....परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल....|....बचाने की कोशिश करती रह गई पत्नी...आंखों के सामने मौत....|....कैंट स्टेशन पर खुलेगा 24 घंटे ग्रोसरी स्टोर, यात्रियों को मिलेगा जरूरत का सामान....|....आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा....|....छात्रों की गूंज’ अब हर जिले में पहुंचेगी....|....गांधी सागर में आज नई मादा चीता की एंट्री....|....रामपुर में बगीचे में घात लगाए बैठा था भालू....|.... गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच