रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान

Indiareporter Live
शेयर करे

घुटने के नीचे से कटा पैर, हालत गंभीर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 26 जुलाई 2026। गौरेला थाना क्षेत्र के तरई गांव में रविवार सुबह एक किसान के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। खेत जाने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में किसान का एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रैफर करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिला जेल भवन के पीछे स्थित तरई गांव निवासी मंगल सिंह रविवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। खेत तक पहुंचने के लिए वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया और वे ट्रैक से दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और डायल-108 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मंगल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एक पैर घुटने के नीचे से पूरी तरह कट चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रैफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

'यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं'

शेयर करेविश्व चैंपियन बनने के बाद भावुक हुईं अनाहत सिंह इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 26 जुलाई 2026। भारत की नंबर एक स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने के बाद अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए किसी सपने के सच होने […]

You May Like

नो-एंट्री में घुसे 7 भारी वाहन पकड़ाए....|....छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए:किराया बढ़ाने की मांग....|....एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ....|.... दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी, जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे....|....डायन होने के शक में महिला को बनाया बंधक....|....इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी....|....खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव....|....टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म....|....प्रदेश में स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे - कांग्रेस....|....टेस्ट मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग में भारी अंतर ने खोली पोल, स्मार्ट मीटर फेल तो जनता से वसूली कैसी? - कांग्रेस