अक्षय कुमार ‘अतरंगी रे’ में निभाएंगे मुस्लिम किरदार, 5 वीं बार नजर आएंगे मुस्लिम अवतार में

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर अक्षय कुमार लगातार कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। साल 2021 में अक्षय की कई फ़िल्में धमाल मचाने आ रही हैं। अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से भी ज्यादा वक़्त हो चुका है। इन सालों में अक्षय ने कई किरदार निभाए हैं। वहीं कई फिल्मों में उन्होंने मुस्लिम किरदार भी निभाए है। फ़िलहाल अक्षय ‘अतरंगी रे’ के चलते चर्चा में हैं। इसी फिल्म में अब एक बार फिर अक्षय मुस्लिम युवक के रोल में नजर आने वाले हैं।

दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतरंगी रे में अक्षय कुमार सज्जाद अली के रोल में नजर आने वाले हैं। जो कि एक मैजिशियन है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग आगरा में  हुई थी। जहां अक्षय कुमार ने एक सीन ताज महल में भी शूट किया। कहानी के अनुसार फिल्म अक्षय यानी  सज्जाद अपने मैजिक से ताजमहल को गायब करता है। और एक्ट्रेस सारा के किरदार को इंप्रेस करने लग जाता है।  अक्षय ने मुगल बादशाह शाहजहां के रूप में  ताजमहल के सामने हाथ में गुलाब लिए शूट किया था । वहीं इससे पहले अक्षय  ‘इंसान’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘ढिशूम’ और ‘लक्ष्मी’ में भी मुस्लिम किरदार प्ले कर चुके हैं। 

बता दें कि अक्षय के साथ इस फिल्म की शूटिंग के लिए उनके साथ एकट्रेस सारा अली खान, एक्टर घनुष और नसीरुद्दीन शाह भी आगरा में शूटिंग की थी। इस फिल्म को एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी के रूप में पेश किया गया है। अभिनेत्री सारा अली खान फिल्म में बिहार की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं और फिल्म में वो धनुष और अक्षय के साथ रोमांटिंक गानों में नजर आएंगी। हिमांशु शर्मा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 2021 में रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म हो गया है। 

Leave a Reply

Next Post

शीबा की मौत से सदमे में आलिया भट्ट, पोस्ट शेयर कर प्यारी बिल्ली को कहा अलविदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आलिया भट्ट एक बड़े सदमें से गुजर रही हैं। आलिया के दिल के बेहद करीब रही उनकी प्यारी सी बिल्ली शीबा अब इस दुनिया में नहीं रही । आलिया शीबा से बेहद प्यार करती थी और उनकी तस्वीरें अक्सर अपने इंस्टा पर शेयर करती रहती थी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक