देर रात ली जिंदगी की आखिरी सेल्फी, फिर कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिला बच्चों को पिलाया…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 13 जुलाई 2023। पल भर का गुस्सा और नाराजगी किस तरह एक जिंदगी को तबाह कर देता है इसका एक ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला। जहां एक हंसते-खेलते परिवार ने मासूम बच्चों समेत सामूहिक खुदकुशी कर ली। दरअसल, एक ही परिवार के 4 लोगों ने सुसाइड कर लिया है, मरने वालों में 2 छोटे बच्चे भी शामिल हैं।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक दंपति ने अपने दो बच्चों को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे ने बताया कि भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) कोलंबिया बेस्ड एक कंपनी में ऑनलाइन जॉब करते थे। कंपनी ने उनका लैपटॉप हैक कर  उनके फोन के सभी नंबर पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिए थे। इससे परेशान भूपेंद्र ने अपनी पत्नी रितु (35) के साथ सुसाइड कर लिया। इससे पहले दो बेटों ऋतुराज (3) और ऋषिराज (8) को  सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं अब इस मामले में भूपेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ देर रात सेल्फी कैप्चर की थी। और बच्चों को मारने के लिए कोल्ड ड्रिंक (माजा) में सल्फास मिलाकर दोनों  को पिला दिया। इसके बाद भूपेंद्र और उसकी पत्नी रितु ने दो दुपट्‌टे को आपस में बांधकर फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। टीटी नगर के सहायक पुलिस आयुक्त चन्द्रशेखर पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक व्यक्ति, भूपेन्द्र विश्वकर्मा (38) कर्ज में डूबा हुआ था। शहर के रातीबड़ इलाके में रहने वाले विश्वकर्मा ने सुबह करीब 4 बजे अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सएप संदेश भेजकर अपने इस कदम के बारे में बताया। उन्होंने कहा, रिश्तेदारों ने सुबह करीब छह बजे जागने के बाद संदेश पढ़ा और साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचित किया।

वह व्यक्ति और उसकी पत्नी रितु (34) एक कमरे में लटके हुए पाए गए। अधिकारी ने कहा कि उनके आठ और तीन साल के बच्चे घर के दूसरे हिस्से में मृत पाए गए और ऐसा लगता है कि उन्हें जहर दिया गया था। प्राथमिक जांच के अनुसार, व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ था। उन्होंने कहा, ”इसी कारण ने उन्हें और उनकी पत्नी को यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अल-इस्सा से मुलाकात दौरान  कहा-' भारत में  20 करोड़ से अधिक मुस्लिम भाई-बहन...'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने बुधवार को भारत दौरे पर आए मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इस्सा से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत  बहु-सांस्कृतिक, बहु-भाषी, बहु-जातीय और बहु-धार्मिक समाज के रूप में […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर