आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, चलती ट्रेन से कूदा संदिग्ध; यात्री भी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 20 जुलाई। आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के बाद चलती ट्रेन में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना उरकुरा और मांडर स्टेशन के बीच की बताई जा रही है, जहां एक संदिग्ध युवक यात्री का सामान लेकर भागने की कोशिश के दौरान ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटक गया। बाद में उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संदिग्ध युवक रायपुर से ट्रेन में चढ़ा था और आरक्षित कोच में एक यात्री के पास बैठ गया। कुछ दूरी तय होने के बाद उसने कथित तौर पर यात्री का सामान उठाया और भागने लगा। इसी दौरान यात्री ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद वह बचने के लिए ट्रेन के गेट से बाहर लटक गया।

बताया जा रहा है कि सामान छीनने की कोशिश से नाराज यात्री ने उसे पकड़कर हाथ और पैर से मारना शुरू कर दिया। काफी देर तक गेट से लटके रहने के बाद युवक ने खुद को बचाने के लिए चलती ट्रेन से नीचे छलांग लगा दी।

घटना का वीडियो ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस युवक की तलाश में जुटी है, जबकि मारपीट करने वाले यात्री आर. सुरेश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 117(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज

शेयर करेजुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज इंडिया रिपोर्टर लाइव कबीरधाम, 20 जुलाई 2026। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू करने की तैयारी है। यह जानकारी […]

You May Like

‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत