आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े को अगली सुनवाई तक राहत, जवाब दाखिल करने का मिला समय

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 मई 2023। मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग्स मामले में सीबीआई ने समीर के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। इस मामले में शाहरुख खान के साथ समीर वानखेड़े की कथित चैट सामने आई है। वहीं आर्यन खान केस में मुंबई कोर्ट ने सीबीआई से 3 जून तक जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 8 जून हो होनी है। 

बता दें कि आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े पर आरोप हैं। इस मामले में उनपर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। क्रूज में ड्रग्स से जुड़े से जुड़े आर्यन खान केस में मुंबई कोर्ट ने सीबीआई से 3 जून तक जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 8 जून को है और कोर्ट ने समीर वानखेड़े को तब तक के लिए अंतरिम राहत दे दी है। वहीं हाल ही में समीर वानखेड़े ने खुद कहा था कि उनकी पत्नी को और उनको बीते चार दिन से धमकियां मिल रही हैं। 

मिल रही धमकियां
वानखेड़े ने इस मामले में कहा, ‘मुझे और मेरी पत्नी क्रांति रेडकर को पिछले 4 दिनों से धमकी मिल रही है और सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं। मैं इसके बारे में आज मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखूंगा और विशेष सुरक्षा की मांग करूंगा।’ 

नहीं साझा कर सकते दस्तावेज
बता दें कि बीते दिनों जब समीर वानखेड़े ने चैट अटैच की थी तो कोर्ट ने याचिकाकर्ता एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को यह भी कहा कि इस दौरान समीर वानखेड़े मीडिया से बात या किसी प्रकार के दस्तावेज मीडिया से साझा नहीं कर सकते और न ही किसी सबूतों से छेड़ छाड़ कर सकते हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई जब भी समीर वानखेड़े को पूछताछ के लिए बुलाएगी, उन्हें जांच एजेंसी के समक्ष पेश हाजिर होना होगा।

Leave a Reply

Next Post

खिताबी हैट्रिक लगाने वाले सिटी ने चेल्सी को 1-0 से हराया, जूलियन अल्वारेज ने किया गोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मैनचेस्टर 22 मई 2023।  नाटिंघम फॉरेस्ट के हाथों शनिवार को आर्सेनल की हार के साथ ही इंग्लिश प्रीमियर लीग चैंपियन गई मैनचेस्टर सिटी की ओर से रविवार को चेल्सी को 1-0 से हराते ही पूरा एतिहाद स्टेडियम जश्न में डूब गया। मैनेजर पेप गुआर्डिओला की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक