प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के शासन में ‘‘अडाणी’ के अलावा ‘‘आम आदमी’ को कुछ नहीं मिला: रामाराव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2023। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मंत्री के. टी. रामाराव ने मंगलवार को निजामाबाद में एक रैली को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई सवाल पूछे। रामाराव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से पूछा कि उनके 10 साल के शासन के दौरान (उद्योगपति गौतम) ‘‘अडाणी” को छोड़कर ‘‘आम आदमी” को क्या मिला और क्या हल्दी बोर्ड गठन की घोषणा भी महिला आरक्षण कोटा की तरह ही है, जिसकी कोई समयसीमा नहीं है?

बीआरएस नेता ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में उल्लिखित कुछ परियोजनाओं का जिक्र करते हुए पूछा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारी तीन मुख्य गारंटी का क्या हुआ…?’ उन्होंने पूछा, ‘‘हमारी काजीपेट कोच फैक्टरी कब शुरू होगी? हमारा बयाराम इस्पात संयंत्र कब बनेगा? हमारी पलामुरु परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा कब मिलेगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि इस 10 साल के शासन के दौरान न सिर्फ तेलंगाना के चार करोड़ लोगों बल्कि देश की 140 करोड़ जनता को धोखा दिया गया।

बीआरएस नेता ने कहा कि अगर ये तीन मुख्य वादे पूरे नहीं किए गए तो अगले चुनाव में तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा। मोदी आज दोपहर 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और भाजपा द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए तेलंगाना के निजामाबाद आने वाले हैं। रविवार को महबूबनगर बैठक में मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र एक राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड स्थापित करेगा जिससे तेलंगाना के किसानों को लाभ होगा। 

Leave a Reply

Next Post

हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, पूर्वी लद्दाख में एलएसी के हालात पर बोले वायुसेना प्रमुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2023। एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वायुसेना अगले सात-आठ साल में ढाई-तीन लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री प्लेटफॉर्म, उपकरण एवं हार्डवेयर शामिल करने पर विचार कर रही है। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने वायुसेना दिवस […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल