दो बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका US ओपन में भाग लेंगी, टूर्नामेंट में नहीं खेलने की खबरों को बताया अफवाह

indiareporterlive
शेयर करे

इस साल टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 31 अगस्त और फ्रेंच ओपन 27 सितंबर से होना है

वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी और दुनिया के नंबर-4 टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर नाम वापस ले चुके

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जापाना की वर्ल्ड नंबर-10 टेनिस प्लेयर नाओमी ओसाका इस साल कोरोना के बीच ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन खेलने के लिए तैयार हैं। यह बात उनके एजेंट स्टुअर्ट डुगाइड ने कही है। हाल ही में खबर आई थी कि ओसाका ने यूएस ओपन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वे टूर्नामेंट नहीं खेलेंगी। इन सभी खबरों को स्टुअर्ट ने अफवाह बताया है।

ओसाका ने 2018 में यूएस ओपन खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 2019 की शुरुआत में करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। इस साल टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक न्यूयॉर्क में होना है। इसके बाद पेरिस में फ्रेंच ओपन 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

रोजर फेडरर और एश्ले बार्टी नहीं खेलेंगे

इससे पहले वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी और दुनिया के नंबर-4 टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले चुके हैं। बार्टी ने कोरोना और फेडरर ने चोट के कारण ऐसा किया है। वहीं, पुरुष सिंगल्स में नंबर-1 नोवाक जोकोविच भी नहीं खेलने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में कोरोना के मामलों का घटना और बढ़ना यूएस ओपन के लिए ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

16 साल का साइकिलिंग चैंपियन ढाबे में बर्तन धोने को मजबूर, फोटो देख भावुक हुए राष्ट्रपति, गिफ्ट की साइकिल

शेयर करे16 साल का मोहम्मद रियाज ढाबे पर बर्तन धोने के लिए मजबूर था राष्ट्रपति कोविंद ने साइकिलिंग चैंपियन को गिफ्ट की नई साइकिल इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 01 अगस्त 2020 दिल्ली के साइकिलिंग चैंपियन पर गरीबी ने 16 साल के मोहम्मद रियाज को ढाबे पर बर्तन धोने के […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट