जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और सैन्य अधिकारियों ने राजौरी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्‍मू 06 मई 2023। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भारतीय सेना के अधिकारियों ने शनिवार को राजौरी जिले में एक आईईडी विस्फोट में शहीद हुए पांच सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने पहले बताया था कि राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कांडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और एक मेजर घायल हो गया. विस्फोट की यह घटना आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान हुई थी। अधिकारियों ने नवीनतम जानकारी के हवाले से बताया है कि कांडी वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी अब भी जारी है. इस बीच, जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जहां सिन्हा ने उत्तरी कमान के जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पुलिस और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार को हुए विस्फोट में शहीद हुए सैनिकों में उत्तराखंड के गैरसैंण के लांस नाइक रुचिन सिंह रावत, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पैराट्रूपर सिद्धांत छेत्री, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नाइक अरविंद कुमार, जम्मू के हवलदार नीलम सिंह और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के पैराट्रूपर प्रमोद नेगी शामिल हैं।

इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जम्‍मू पहुंच गए हैं. वह राजौरी में मुठभेड़ स्थल का दौरा करने जा रहे हैं. इससे पहले उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में जारी मुठभेड़ के बीच शनिवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया।

Leave a Reply

Next Post

दीपिका ने आलिया के मेट गाला डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

शेयर करेनई दिल्ली 06 मई 2023। बीते दिनों आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने रेड कारपेट पर अपने लुक से समा बांध दिया। पर्ल एम्बेलिश्ड गाउन में आलिया बेहद खूबसूरत लगीं। जिस दौरान लोग आलिया के लुक की तारीफों में बिजी थे, उसी दौरान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल