फिल्मों से मोबाइल स्क्रीन तक आमिर खान का नया दांव, एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ बनाएंगे बड़ा माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 13 नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में कुछ नया और बड़ा करने की तैयारी है। बॉलीवुड के दो प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हाथ मिलाकर माइक्रोड्रामा की तेजी से उभरती दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। दोनों मिलकर एक बड़े मोबाइल-फर्स्ट एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म की शुरुआत करने जा रहे हैं, जहां दर्शकों को छोटी अवधि में बड़ी कहानियों का रोमांच मिलेगा।

इस महत्वाकांक्षी वेंचर की खासियत होगी इसका प्रीमियम कंटेंट, दमदार कहानी और शानदार प्रोडक्शन क्वालिटी। प्लेटफॉर्म पर दोनों प्रोडक्शन हाउस की मौजूदा लोकप्रिय IP के साथ खास तौर पर तैयार किए गए नए ओरिजिनल माइक्रोड्रामा भी देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, जाने-माने डिजिटल और यूट्यूब क्रिएटर्स के साथ एक्सक्लूसिव साझेदारी की भी तैयारी है।

इस पहल को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी वितरण के मोर्चे पर साथ जुड़ी है। ऐसे में यह साझेदारी डिजिटल मनोरंजन के बदलते दौर में एक नई शुरुआत साबित हो सकती है। अब दर्शकों को आधिकारिक घोषणा और लॉन्च का इंतजार है।

Leave a Reply

Next Post

सितारों की चमक के बीच पर्यावरण का संकल्प, पहली बार भारत में होगा ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’

शेयर करेमुंबई बनेगी ग्लोबल क्लाइमेट मिशन का केंद्र, 5,000 मेहमानों के बीच सम्मानित होंगे धरती के रक्षक इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 13 नवंबर 2026। सितारों की चमक, वैश्विक हस्तियों का जमावड़ा और धरती को बचाने का मजबूत संकल्प! मुंबई 17 नवंबर को एक ऐसे ऐतिहासिक आयोजन की गवाह […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी