‘देश के लिए ‘संकट’ सिर्फ भाजपा है’, पीएम मोदी की सोने वाली अपील पर अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव खत्म होते ही ‘संकट’ याद आया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 12 मई 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच लोगों से खर्च में कटौती करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि चुनाव खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को “संकट” याद आ गया, लेकिन देश के लिए “संकट” सिर्फ एक है और उसका नाम है भाजपा। अखिलेश ने कहा, “इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़े, तो “पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जुमले वाली अर्थव्यवस्था” कैसे बनेगी? लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह से छूट गई है। अमेरिकी डॉलर आसमान छू रहा है और भारतीय रुपया पातालोन्मुखी हो गया है।”

‘भाजपा सोना न खरीदने की अपील अपने भ्रष्ट लोगों से करे’
 प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से रविवार को लोगों से ईंधन का सोच-समझकर इस्तेमाल करने, सोने की खरीद टालने और विदेश यात्राएं कम करने की अपील की थी। अखिलेश ने कहा, “भाजपाइयों को सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं, बल्कि अपने भ्रष्ट लोगों से करनी चाहिए, क्योंकि जनता तो वैसे भी डेढ़ लाख रुपये प्रति तोले का सोना नहीं खरीद पा रही है। भाजपाई ही अपनी काली कमाई से सोना खरीदने में जुटे हुए हैं। हमारी बात गलत लग रही हो तो “लखनऊ से लेकर गोरखपुर” और “अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी” तक पता कर लीजिए।” 

चुनाव में विमान क्या पानी से उड़ रहे थे? – अखिलेश 
सपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अखिलेश ने सवाल किया कि वैसे सारी पाबंदियां चुनाव के बाद ही क्यों याद आईं? उन्होंने कहा, “भाजपाइयों ने चुनाव के दौरान चार्टर विमानों से हजारों हवाई यात्राएं कीं, क्या वे विमान पानी से उड़ रहे थे? क्या भाजपाई होटलों में नहीं ठहर रहे थे? भाजपाइयों ने चुनाव के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रचार क्यों नहीं किया? सारी पाबंदियां जनता के लिए ही क्यों हैं?” सपा प्रमुख ने कहा कि इस तरह की अपील से व्यापार जगत और बाजार में मंदी या महंगाई की आशंका की वजह से डर के साथ घबराहट, बेचैनी और निराशा फैल जाएगी। 

‘BJP विदेश नीति और गृह नीति दोनों में विफल’ 
उन्होंने कहा कि सरकार का काम अपने अकूत संसाधनों का सदुपयोग करके आपातकालीन हालातों से उबारना होता है, डर या अफरातफरी फैलाना नहीं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा विदेश नीति और गृह नीति दोनों मोर्चों पर विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि यह अपील भाजपा सरकार की अपनी असफलता की स्वीकारोक्ति है और “वोट” मिलते ही भाजपा का “खोट” सामने आ गया है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावी हेरफेर से राजनीति को दूषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हर क्षेत्र में देश का बंटाधार कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

'धर्म पर हमला होगा तो योगी शांत नहीं बैठेगा', शिव गोरखनाथ आश्रम से बोले सीएम योगी- राममंदिर का निर्माण कोई रोक नहीं पाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बागपत 12 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सनातन धर्म ने कभी किसी पर जबरन शासन नहीं किया, लेकिन अगर धर्म पर हमला होगा, तो उसका डटकर मुकाबला किया जाएगा और “मुंहतोड़ जवाब” दिया जाएगा। योगी बागपत के भगवानपुर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार