FICCI सम्मेलन: पीएम मोदी बोले- अब सभी अड़चनें दूर की जा रही हैं, मेरे देश के किसानों को होगा फायदा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर बड़ी बातें कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए हमने दीवारें देखी हैं। अब है सभी दीवारें हटाई जा रही हैं, सभी अड़चनें हटाई जा रही हैं। इन रिफॉर्म्स के बाद किसानों को नए बाजार मिलेंगे। इससे उन्हें फायदा होगा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा –

आज भारत के किसानों के पास अपनी फसल मंडियों के साथ ही बाहर भी बेचने का विकल्प है। आज भारत मे मंडियों का आधुनिकीकरण तो हो ही रहा है, किसानों को डिजिटल प्लेटफार्म पर फसल बेचने और खरीदने का भी विकल्प दिया है। इन सारे प्रयासों का लक्ष्य यही है कि किसानों की आय बढ़े, देश का किसान समृद्ध हो। जब देश का किसान समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा।

एग्रीकल्चर सेक्टर और उससे जुड़े अन्य सेक्टर जैसे एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर हो, फ़ूड प्रोसेसिंग हो, स्टोरेज हो, कोल्ड चैन हो इनके बीच हमने दीवारें देखी हैं। अब है सभी दीवारें हटाई जा रही हैं, सभी अड़चनें हटाई जा रही हैं। इन रिफॉर्म्स के बाद किसानों को नए बाजार मिलेंगे,नए विकल्प मिलेंगे, टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा, देश का कोल्ड स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक होगा। इन सबसे कृषि क्षेत्र में ज्यादा निवेश होगा। इन सबका सबसे ज्यादा फायदा मेरे देश के किसान को होने वाला है।

अनुभव रहा है कि पहले के समय की नीतियों ने कई क्षेत्रों में अदक्षता को संरक्षण दिया, नए प्रयोग करने से रोका। जबकि आत्मनिर्भर भारत अभियान हर क्षेत्र में दक्षता को बढ़ावा देता है।

दुनिया का जो विश्वास बीते छह वर्षाें में भारत पर बना था, वो बीते महीनों में और मजबूत हुआ है। FDI हो या FPI, विदेशी निवेशकों ने भारत में रिकाॅर्ड निवेश किया है और निरंतर कर रहे हैं।

इस महामारी के समय भारत ने अपने नागरिकों के जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों का जीवन बचाया। आज इसका नतीज़ा देश और दुनिया देख रही है। भारत ने जिस तरह बीते कुछ महीनों में एकजुट होकर काम किया, स्थितियों को संभाला है उसने पूरी दुनिया को चकित कर दिया।

बीते महीनों में दुनिया का विश्वास भारत पर और मजूबत हुआ है। विदेशी निवेशकों ने भारत में रिकॉर्ड निवेश किया हैऔर निरंतर कर रहे हैं। आज प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकल के लिए वोकल होकर काम कर रहा है।

पिछले 6 वर्षों में भारत ने भी ऐसी ही सरकार देखी है, जो सिर्फ और सिर्फ 130 करोड़ देशवासियों के सपनों को समर्पित है। जो हर स्तर पर देशवासियों को आगे ले जाने के लिए काम कर रही है।

भारत ने जिस तरह बीते कुछ महीनों में एकजुट होकर काम किया, नीतियां बनाई, निर्णय लिए हैं, स्थितियों को संभाला है । उसने पूरी दुनिया को चकित करके रख दिया है।

इस महामारी के समय भारत ने अपने नागरिकों के जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बचाया। आज इसका नतीजा देश भी देख रहा है और दुनिया भी देख रही है।

हम लोगों ने 2020 के मैच में तेज़ी के साथ बहुत कुछ बदलते देखा है। देश, दुनिया इतने उतार-चढ़ाव से गुजरी है कि कुछ वर्षाें बाद जब हम कोरोना काल को याद करेंगे तो शायद यकीन ही नहीं आएगा। जितनी तेज़ी से हालात बिगड़े उतनी ही तेज़ी के साथ सुधर भी रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों कर्मचारियों से की मुलाकात

शेयर करेकोरिया जिले की विकास योजनाओं पर अधिकारियों से की चर्चा साजिद खान रायपुर/कोरिया 12 दिसंबर 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा कोरिया जिले […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं