राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 12 जुलाई 2020। प्रदेश के राजस्व एवं वाणिज्यकर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में विगत दिवस सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधायुक्त भवनों की जरूरत होती है। इसी उद्देश्य से आज कोरबा में दो सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया गया है। वार्ड-18 में बालको रोड के पास तथा वार्ड-29 में बरेठ समाज के सामुदायिक भवन पोड़ी बहार के पास 10-10 लाख रूपए की लागत से विधायक निधि से सामुदायिक भवन बनाए जा रहे है।

सामुदायिक भवन के शिलान्यास एवं भूमि-पूजन केे इस कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, संतोष राठौर, सपना चौहान, प्रदीपराय जयसवाल, सुखसागर निर्मलकर, पालूराम साहू, कुसुम द्विवेदी, प्रेमलता मिश्रा, सीमा उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सचिन पायलट के समर्थन में उतरे, क्या मध्य प्रदेश जैसा खेल राजस्थान में भी होने जा रहा है?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर/नई दिल्ली 12/07/2020 राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच सब कुछ ठीक नहीं हैं। सचिन पायलट के पुराने साथी और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके समर्थन में उतर आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां