मणिपुर में उग्रवादियों और ग्रामीणों के बीच गोलीबारी, नौ लोग हुए घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 13 जून 2023। हिंसा प्रभावित मणिपुर में गोलीबारी की एक घटना में नौ लोग घायल हो गए हैं। घटना इंफाल ईस्ट जिले के खामेनलोक क्षेत्र की है, जहां विद्रोही संगठन के लोगों और ग्रामीणों में सोमवार देर रात गोलीबारी हुई, जिसमें दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहले तीन लोगों के घायल होने की खबर थी। हालांकि गोलीबारी जारी रहने के कारण घायलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। 

पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने विद्रोहियों के कुछ अस्थायी बंकरों और वॉच टावर में आग लगा दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर गोलीबारी हुई। जिस जगह गोलीबारी हुई, वह मेइती बहुल इंफाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमा पर स्थित है। संवेदनशील इलाका होने के चलते यहां कई बार हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल खामेनलोक में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 

बिष्णुपुर में एक विद्रोही की मौत, दो घायल
वहीं एक अन्य घटना में बिष्णुपुर जिले के गोविंदपुर गांव में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक विद्रोही मारा गया है और दो अन्य घायल हो गए हैं। मणिपुर में बीते एक महीने से जारी हिंसा में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है और 310 अन्य घायल हुए हैं। दरअसल मणिपुर का मेइती समुदाय उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहा है। इसके खिलाफ तीन मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला गया, जिसके बाद राज्य में हिंसा शुरू हो गई।  राज्य के 16 जिलों में से 11 में कर्फ्यू लगा हुआ है। वहीं पूरे राज्य में इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत की हार के बाद रोहित ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में तीन मैच की मांग की, गावस्कर ने दिया करारा जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जून 2023। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। कंगारू टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 209 रन के अंतर से मात दी। ऑस्ट्रेलिया के 444 रन लक्ष्य के सामने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं