बाकानेर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धार, 30 सितंबर 2026। मनावर तहसील के ग्राम बाकानेर स्थित धनखेड़ी फाटे पर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में बीयर जब्त की है। पुलिस ने एक आयशर वाहन से 1230 पेटी बीयर बरामद की। शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहन मालिक को भी आरोपी बनाया गया है।

दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो खुली शराब की खेप
धनखेड़ी फाटे पर पुलिस को एक आयशर वाहन संदिग्ध नजर आया। वाहन में सवार दो युवकों से शराब परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस वाहन और दोनों युवकों को बाकानेर चौकी ले गई।

चौकी पर आयशर वाहन को खाली करवाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां मिलीं। पुलिस ने वाहन से कुल 1230 पेटी/कार्टून बीयर जब्त की। पुलिस के अनुसार जब्त बीयर की कुल मात्रा 14,760 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख 44 हजार 240 रुपये है। वहीं आयशर वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। 

कांग्रेस नेता की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार बाकानेर के धनखेड़ी फाटे पर कांग्रेस नेता रविंद्र पाटीदार सहित अन्य लोगों को एक आयशर वाहन संदिग्ध नजर आया था। सूचना मिलने पर बाकानेर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन के पिछले हिस्से पर लगी तिरपाल हटाकर जांच की तो अंदर बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां रखी मिलीं। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व और एसडीओपी दीपांशु के मार्गदर्शन में मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव और बाकानेर चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार की टीम ने कार्रवाई की।

वाहन मालिक भी आरोपी 
पुलिस के अनुसार वाहन चालक योगेश पिता श्रवण योगी (22) निवासी बिल्लोद, थाना बेटमा को अवैध शराब का परिवहन करते पाया गया। मामले में वाहन मालिक राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने चालक योगेश योगी और वाहन मालिक के खिलाफ धारा 34(1) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कहां ले जाई जा रही थी शराब  
चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में बीयर कहां ले जाई जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस अवैध शराब के परिवहन से जुड़े नेटवर्क और सिंडिकेट की भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मामले में शामिल अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया जा सके। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

अंकित पटेल हत्याकांड में बड़ा खुलासा

शेयर करेब्लैकमेलिंग से तंग आकर पत्नी और साले ने रची खौफनाक साजिश, तीन गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव सागर, 30 सितंबर 2026। बीते रविवार को मकरोनिया थाना क्षेत्र में होटल पैराडाइज के सामने दिनदहाड़े हुए बहुचर्चित अंकित पटेल हत्याकांड में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक […]

You May Like

धुरंधर: निम्रत कौर ने की फिल्म की जमकर तारीफ....|....भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील: कृषि और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ेगा निर्यात....|....युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग....|....हाईटेंशन लाइन के नीचे ही बना रहे पंपिंग स्टेशन....|....पंचायतीराज चुनाव: चार चरणों में ईवीएम से मतदान....|....अंकित पटेल हत्याकांड में बड़ा खुलासा....|....बाकानेर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त....|....तीन दशक पुराने 300 रुपये के रिश्वत मामले में पटवारी को राहत....|....एआई की मनमानी पर लगेगा ब्रेक....|....विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस से की मुलाकात