थर्ड जेंडर के सम्मान की कहानी को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, IFFI के इंडियन पैनोरमा में चमकी मराठी फिल्म ‘बाप्या’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 21 नवंबर 2026। सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने की ताकत भी रखता है। निर्देशक समीर तिवारी की मराठी फिल्म ‘बाप्या’ इसी सोच की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है। थर्ड जेंडर समुदाय के सम्मान, समानता और व्यक्तिगत अधिकारों की बात करने वाली इस फिल्म ने अब प्रतिष्ठित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI), गोवा के इंडियन पैनोरमा में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट में थर्ड जेंडर के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था देखकर निर्देशक समीर तिवारी भावुक और प्रेरित हुए। उनके मुताबिक, “यह सिर्फ एक शौचालय की सुविधा नहीं, बल्कि किसी की पहचान, सम्मान और समान अधिकारों को स्वीकार करने का प्रतीक है।” उनका मानना है कि थर्ड जेंडर समुदाय को सम्मान देना हमारी समृद्ध परंपराओं और मानवीय मूल्यों का हिस्सा रहा है।

इसी संवेदनशील सोच को ‘बाप्या’ कॉमेडी, ड्रामा और खूबसूरत प्रेम कहानी के जरिए पर्दे पर उतारती है। फिल्म की खासियत यह है कि गंभीर सामाजिक मुद्दे को बिना उपदेश दिए पारिवारिक मनोरंजन के अंदाज में प्रस्तुत करती है। समीर तिवारी के अनुसार, “इंसान को उसकी पहचान के साथ स्वीकार करना और प्यार को सामाजिक रूढ़ियों से ऊपर रखना ही फिल्म का मूल संदेश है।”

मेनस्ट्रीम सिनेमा श्रेणी में चयनित इस फिल्म के लिए निर्देशक ने इंडियन पैनोरमा की चयन समिति और NFDC का आभार जताया है। फिल्म 25 अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में चयनित, 17 पुरस्कारों से सम्मानित और 22 नामांकन हासिल कर चुकी है। जनवरी 2026 में पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसे प्रतिष्ठित संत तुकाराम पुरस्कार भी मिला।

अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही ‘बाप्या’ की टैगलाइन ‘बाप्या, बघितलंत का?’ दर्शकों को फिल्म देखने का न्योता देती है। यह फिल्म बताती है कि असली बदलाव तब आता है, जब हम पहचान नहीं, इंसानियत को प्राथमिकता देते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सऊदी के मिसाइल हमलों से दहला यमन

शेयर करे 41 लोगों की मौत; हूतियों ने भी की जवाबी कार्रवाई इंडिया रिपोर्टर लाइव सना, 21 नवंबर 2026। पिछले 24 घंटों में यमन भर में सऊदी अरब की ओर से  किए गए हवाई हमलों में कम से कम 41 लोग मारे गए, जिनमें 11 बच्चे और सात महिलाएं शामिल हैं। […]

You May Like

 मातम में बदलीं शादी की खुशियां....|....माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क में खुला बीजापुर का 24वां थाना....|....गोदनामे से संपत्ति पर मालिकाना हक तय नहीं....|.... बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला....|....अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण....|....35 लाख विद्यार्थियों को राहत, डिजीलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट-डिग्री....|....अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी....|....रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल....|.... पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ....|....'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ