रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली, रिजिजू के साथ तवांग के लिए रवाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2024। पड़ोसी देश चीन के साथ पिछले दिनों पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सालों से चला आ रहा विवाद सुलझ गया है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के सीमाई इलाके तवांग में दिवाली मनाने का फैसला किया है। इसके लिए वे अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए रवाना हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली से तवांग के लिए रवाना हो रहा हूं। सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ बातचीत करने और बहादुर भारतीय सेना अधिकारी मेजर रालेंगनाओ बॉब खातिंग को समर्पित एक संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।’

वायु वीर विजेता कार रैली को हरी झंडी दिखाएंगे रक्षा मंत्री
बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय वायुसेना की वायु वीर विजेता कार रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रैली भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ और 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य युद्ध और बचाव अभियानों में भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास और वीरता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

साल 2023 में सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इससे पहले अक्तूबर 2023 में भी तवांग गए थे। उस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा की थी। रक्षा मंत्रा ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की थी और दशहरा का उत्सव मनाया था। इससे पहले उसी साल लेह में उन्होंने सेना के जवानों के साथ होली का त्योहार मनाया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सीमा पर तैनात जवानों के साथ उत्सव मनाते रहे हैं।

चीन की सेना से हो चुकी है झड़प
तवांग सेक्टर में साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान चीनी पक्ष की ओर से पहली बार तोप से गोले दागे गए थे। बता दें कि दिसंबर 2022 में अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) चीन की सेना से झड़प भी हुई थी। तवांग में 50 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। चीन इसे छोटा तिब्बत कहता है। इस क्षेत्र को लेकर चीन अक्सर ही बखेड़ा खड़ा करता रहता है।

Leave a Reply

Next Post

चीन के खिलाफ खुद को मजबूत कर रहा ताइवान, अमेरिका से खरीदेगा 1000 अटैक ड्रोन्स

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ताईपे 30 अक्टूबर 2024। ताइवान ने चीन की धमकियों से परेशान होकर अपने आप को मजबूत बनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत ताइवान अमेरिका से 1000 अटैक ड्रोन्स खरीदेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान ये ड्रोन्स अमेरिकी फर्मों एरोविरोनमेंट और एंडुरिल इंडस्ट्रीज से खरीदेगा। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं