पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सुल्तानपुर, 04 अक्टूबर 2026। यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। अधिकारियों को परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए हैं।

हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। यहां एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। यह लखनऊ से सूबेदार सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर गाजीपुर जा रही थी। हादसे में देवरिया के गइला, दुधिला निवासी साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28), राम समुझ सिंह (40) और चालक जसपाल (30) की मौत हो गई।

देवरिया ले जाया जा रहा था पार्थिव शरीर

लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। भयावह हादसे की खबर फैली तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिली तो यूपीडा कर्मी भी भागकर पहुंचे। यूपीडी कर्मियों के मुताबिक, दो शव पिठला अस्पताल भेजे गए हैं। चालक का शव एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गया। उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

सूचना मिली तो एसआई शैलेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को एक तरफ करके घटना की जानकारी ली। यातायात बाधित न हो इसका भी ध्यान रखा। एसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के गइला, दुधिला निवासी सत्यवान सिंह सूबेदार थे। उनका निधन हो गया था। उनका शव चंडीगढ़ से लखनऊ के रास्ते देवरिया ले जाया जा रहा था।  घर ले जाया जा रहा था।

थाने में लाकर रखा गया फौजी का शव

उन्होंने बताया कि जरई कला के पास दुर्घटना हो गई। जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा लिपटा है। इसलिए, उन्हें हलियापुर थाने में लाकर रखा गया है। जबकि, अन्य दो शव पिठला कुमारगंज के अस्पताल भेजे गए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

घरों के साथ पार्कों और स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का उफान

शेयर करेहनुमान धाम-फूड वैली तक जलभराव इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 04 अक्टूबर 2026। गोमती बीते कई दिनों से उफान पर है। फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में घरों की दहलीज तक पानी पहुंच चुका है। बढ़ते जलस्तर के बीच नदी का पानी गोमतीनगर में लामार्टिनियर कॉलेज के पीछे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की […]

You May Like

करीना कपूर: 'तुम हमेशा सबसे बेस्ट की हकदार हो'....|....दिल्ली से लखनऊ तक, सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट....|....हादसे का शिकार हुई एयर एम्बुलेंस: बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान टूटा संपर्क....|....भारत बनेगा एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब?....|....खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़....|....घरों के साथ पार्कों और स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का उफान....|....पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा....|....अखिलेश ने लगाया नारा 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान'....|....केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर हमला....|....मंडीदीप में राज्यसभा सांसद की कार का एक्सीडेंट