सामाजिक संस्थाओं ने सिम्स में किया रक्तदान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 23 सितम्बर 2020। कोरोना महामारी के दुष्परिणाम से सिम्स का ब्लड बैंक भी अछूता नहीं रहा है। ब्लड बैंक में रक्त अल्पता की पूर्ति के लिये ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुपर्णा गांगुली ने विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से रक्तदान की अपील की। इसके चलते स्वामी विवेकानन्द युवा महामंडल तथा स्मृति स्पोटर्स वॉलीवाल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर रविवार को सुबह 9 से 1 बजे तक रखा गया था।

शिविर प्रारंभ होने से पूर्व वर्धान सैनेटाइजर एजेंसी द्वारा शिविर स्थल को सैनेटाइज किया गया तथा ब्लडबैंक  के स्टाफ ने सावधानी रखते हुए पीपीई किट का प्रयोग किया। कार्यक्रम में समाज सेवी हनी वर्मा ने फल वितरण किया ।

रक्तदान के लिये आये 30 में से 22 रक्तदाता उपयुक्त पाए गए जिनका रक्त ब्लड बैंक में संग्रहित किया गया। इनमें राजेश सिंह राठौर, राजा साहू, देवाशीष, रमेश ओगरे, जय किशन यादव, तनवीर सिंह छाबड़ा, योगेश मोर्य, अजय दास, दिनेश गुप्ता, डी. राजा राव, राकेश सिंह राठौर, श्रीमती भगवती देवी राठौर, भूपेन्द्र गौतम, योगेन्द्र कांत राठौर, लच्छन भारद्वाज, अजय मनहर, विशाल रजक, दीनानाथ पटेल, विनोद लोनिया आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

सिम्स में गूंजी किलकारी , छंट गई उदासी : कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 23 सितम्बर 2020। कोरोना संक्रमण का दौर एक ओर जहां मुश्किलों भरा है वहीं डॉक्टर्स के समर्पण और सेवाभाव के चलते राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। कोरोना काल की चुनौतियों के बीच सिम्स में डॉक्टर्स की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन करने के […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह