आज होगी ‘KGF CHAPTER 2’ के रिलीज डेट की घोषणा, YASH और SANJAY DUTT के फैंस का इंतजार होगा खत्म

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

साउथ  एक्टर यश (Yash) और  संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2(KGF Chapter2) को लेकर जबरदस्त क्रेज़ बना हुआ है।  ‘ केजीएफ: चैप्टर 2 ‘ के टीज़र ने दर्शकों को पहले ही एक्ससाइटेड किया हुआ है । हालांकि फिल्म के ट्रेलर का आना अभी बाकी है, लेकिन मेकर्स आज दूसरे पार्ट  की रिलीज डेट की घोषणा करेंगे । कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) एक कन्नड़ भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है ।  

फिल्म में अधीरा का किरदार निभा रहे संजय दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुलासा किया कि ‘ वादा रखा जाएगा ‘ और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा आज शाम 6 .32  बजे की जाएगी ।’केजीएफ चैप्टर 2’ वर्ष 2021 की अब तक की एक्ससाइटिंग फिल्म है, जिसकी घोषणा निर्माताओं द्वारा हाल ही में की गई थी। और अब, हम इस मेगा-स्टारर की रिलीज तारीख जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

केजीएफ 1 की जबरदस्त सफलता के बाद से ही दर्शक केजीफ 2 की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ‘केजीएफ’ फिल्म ने 2018 में बड़े पैमाने पर बेंचमार्क सेट कर दिया है, जिसके प्रशंसक लगातार फिल्म के दूसरे भाग पर नज़रें टिकाए हुए थे। और अब, फिल्म की रिलीज तारीख सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा देगी। 

यश और संजय दत्त की मुख्य भूमिकाओं के साथ, यह फिल्म इंतज़ार के लायक होने वाली है। हाल ही में 8 जनवरी को यश के सभी प्रशंसकों के लिए सरप्राइज के रूप में उनके जन्मदिन पर टीज़र रिलीज़ किया गया था, जिसने 24 घंटों के भीतर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।  100 मिलियन से अधिक व्यू के साथ यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है! 

‘केजीएफ 2’ का निर्माण विजय किरगंदूर ने किया है और प्रशांत नील इसके निर्देशक  है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, होम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की रिलीज तारीख की घोषणा आज शाम 6:32 बजे की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

प्रेगनेंसी में कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए जरूर खाएं ये चीजें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रेगनेंसी में लगभग सभी विटामिन्स की जरुरत गर्भवती को होती है. जैसे, भ्रूण के विकास, गर्भवती महिला के स्वाीस्य्ने  और मां और बच्चे में किसी तरह के विकार को दूर करने के लिए विटामिन-सी की आवश्य कता होती है। विटामिन-सी में एंटीऑक्सीनडेंट होते हैं, जो […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक