रणबीर की ‘रामायण’ का चीन में बजा डंका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 17 अगस्त 2026। नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का भारतीय दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया है। अब इस ट्रेलर की चीन के यूजर्स जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। 

चीन में वायरल हुआ ट्रेलर
चीन में फिल्म रामायण का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फिल्म को लेकर काफी उत्साह पैदा हो गया। इस ट्रेलर ने चीन में कुछ ही घंटों में दस लाख से अधिक व्यूज पार कर लिए। इसके साथ ही चीन के यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए इस फिल्म के निर्माण की तारीफ की। साथ ही भारतीय फिल्मों के चीन की फिल्मों से बेहतर बताया।

यूजर्स ने दी कैसी प्रतिक्रिया?
 
चीन में रामायण के ट्रेलर पर आए कमेंट्स में आश्चर्य से लेकर खुशी देखने के मिली। ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स के बेहतर होने से लेकर चीन में बन रही फिल्मों से तुलना तक कर दी। जानें क्या बोले यूजर्स…

  • एक यूजर्स ने कमेंट में फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स को चीनी फिल्म ‘फेंगशेन’ से कहीं बेहतर बताया।
  • एक अन्य यूजर ने लिखा कि रामायण 360 मिलियन डॉलर की ब्लॉकबस्टर फिल्म से बेहतर है।
  • फिल्म रामायण के इफेक्ट्स की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या चीन के निर्देशकों को ‘इन्फेस्टिचर ऑफ द गॉड्स’ के लिए यही इफेक्ट्स चाहिए थे?
  • एक अन्य यूजर ने लिखा, यह पिछले दो वर्षों की घरेलू फिल्मों से बेहतर कैसे लगती है?
  • वहीं कई यूजर्स ने फिल्म रामायण को भारत की अपनी ‘द ओडिसी’ बताया।

कब रिलीज होगी फिल्म ‘रामायण’? 

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दो भाग में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होग, जबकि दूसरे भाग को अगले साल रिलीज करने की योजना है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने कहा - किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार

शेयर करेअपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 17 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार फिर देखने को मिला। […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस