तापसी पन्नू की ‘शाबाश मिथु’ के जोहान्सबर्ग शूटिंग शेड्यूल पर सवालिया निशान, मुंबई शूट पर भी गिर सकती है गाज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 अप्रैल 2021। कोरोना से मौजूदा माहौल में ओवरसीज लोकेशनों पर जाना और शूट कर पाना दूर की कौड़ी होती जा रही है। कोरोना रिटर्न के चलते आदित्‍य रॉय कपूर की ‘ओम’ का तुर्की शेड्यूल शुरू नहीं हो पा रहा था। अब खबरें हैं कि तापसी पन्‍नू की ‘शाबास मिथु’ के जोहान्सबर्ग शेड्यूल पर भी तलवार लटक गई है। 2 अप्रैल से फिल्म की टीम मुंबई के बोरीवली स्थित नैशनल पार्क में शूटिंग कर रही है।

अब राज्‍य में लगातार बढ़ते कोरोना केसेज के चलते सोमवार से मुंबई शेड्यूल भी अधर में लटक सकता है। सेट पर मौजूद सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं जोहान्सबर्ग में टीम मई के पहले वीक में जाने को तैयार है, मगर अब तक किसी भी क्रू-मेंबर का वीजा क्लियर नहीं हुआ है। टिकटों पर अनिश्चि‍तता के बादल मंडरा रहें हैं। खबर लिखने तक मुंबई में ही सोमवार को होने वाले शूट से संबंधित कॉल शीट जारी नहीं हुई थी।

तापसी ने सिर्फ 2 दिन का ही किया है शूट
प्रोड्यूसर की टीम में से एक सूत्र ने बताया, “अभी तापसी पन्‍नू ने भी अच्छी तरह से शूट रिज्‍यूम नहीं किया है। उन्‍होंने सिर्फ दो दिनों की शूटिंग की है। इन दिनों मिताली राज के यंग वर्जन को प्‍ले करने वाली क्रिकेटर एक्‍ट्रेस शूट कर रही हैं। उनके जरिए मिताली राज के कैरेक्‍टर को स्‍थापित किया जा रहा है। तकनीकी भाषा में उसे कैरेक्‍टर को बिल्‍ट अप करना कहते हैं। इस वक्‍त मुंबई या जोहान्सबर्ग शेड्यूल पर कुछ भी तय नहीं है।”

रणजी खेल चुकीं क्रिकेटरों को किया गया है कास्‍ट
तापसी के करीबियों ने दैनिक भास्‍कर को बताया, “फिल्‍म की प्रामाणिकता कायम रखने के लिए तापसी के अलावा आधा दर्जन मुख्‍य किरदारों के लिए रणजी खेल चुकीं क्रिकेटरों को कास्‍ट किया गया है। बोरीवली के नेशनल पार्क में तो फिल्‍म इंडस्‍ट्री के ही सिनेमैटोग्राफर को कैमरा वर्क की कमान दी गई है। लेकिन जोहान्सबर्ग शेड्यूल के लिए क्रिकेट जगत से जुड़े कैमरापर्सन को हायर किया गया है, जो वहां स्पोर्ट्स के मूव्‍स को कैमरे में कैद कर सकेंगे।”

तापसी को हूबहू मिताली की शक्‍ल नहीं दी जा रही
​​​​​​​सूत्रों ने बताया, “तापसी पन्‍नू को हूबहू मिताली राज की शक्‍ल नहीं दी जा रही है। जैसा रणवीर सिंह के साथ फिल्म ’83’ में हुआ था। उन्‍हें जस का तस कपिल देव जैसा ही दिखाया गया है। यहां बस तापसी पन्‍नू की स्किन को टैन किया गया है, ताकि मिताली राज की स्किन के टेक्‍सचर से मेच कर सकें। साथ ही मिताली राज के दांतों के स्‍ट्रक्‍चर से मेच करने के लिए टीथ डेंचर का इस्‍तेमाल किया गया है। इसके लिए डेंटल डॉक्‍टरों ने वैसे फिटिंग वाले टीथ डेंचर तापसी के लिए बनाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल : आरसीबी को हराने के लिए पंजाब किंग्स लगाएंगे पूरा जोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 अप्रैल 2021। लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोलकाता […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम