अमेरिका में रचा गया नया इतिहास: राज सिंह बदेशा बने पहले पगड़ीधारी सिख जज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 13 दिसंबर 2025। साल 2025 अमेरिका में भारतीय सिख समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव का प्रतीक है।  एस. राज सिंह बदेशा ने कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो काउंटी में पहले पगड़ीधारी सिख जज बनकर इतिहास रच दिया था।  उनकी नियुक्ति ने अमेरिकी न्याय प्रणाली में धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता को नई पहचान दी। एस. राज सिंह बेशा का न्यायिक पद तक पहुंचना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं  बल्कि यह अमेरिका में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि धार्मिक पहचान न्याय, निष्पक्षता और कानून के पालन में कभी बाधा नहीं बनती।

शिक्षा और करियर

  • राज सिंह  ने अपनी जुरिस डॉक्टर (Juris Doctor) की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया कॉलेज ऑफ़ लॉ, सैन फ्रांसिस्को से हासिल की। 
  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेक्कर मैनॉक & जेनसेन लॉ फर्म से की थी। 
  • बाद में फ्रेस्नो सिटी अटॉर्नी ऑफिस में विभिन्न पदों पर काम किया। 
  • उन्होंने 2022 से चीफ असिस्टेंट सिटी अटॉर्नी के रूप में सेवा दी। 
  •  इससे पहले वे 2012 से ऑफिस में सक्रिय रहे। 
     

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
राज सिंह बादेशा को फ्रेस्नो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में नियुक्त किया गया था, जो कि कैलिफोर्निया के इतिहास में पहला सिख जज है जो धार्मिक कारण से पगड़ी (दस्तार) पहनते हैं। गवर्नर गैविन न्यूसम ने 3 मई 2024 को उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था, जो जज जॉन एन. कैपेटन के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई सीट की पूर्ति थी। बदेशा ने अपने पहले वर्ष के कार्यकाल में निष्पक्ष फैसलों, पेशेवर आचरण और संवेदनशील दृष्टिकोण से जनता का विश्वास जीता।  सिख समुदाय के नेताओं और मानवाधिकार संगठनों ने उनकी नियुक्ति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को सार्वजनिक सेवाओं और न्यायपालिका में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। अमेरिका में बढ़ते नस्लीय और धार्मिक भेदभाव के बीच बडेशा की भूमिका एक सकारात्मक बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम मान का सिद्धू और चन्नी समेत विरोधियों पर तीखा निशाना, कही ये बड़ी बातें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 13 दिसंबर 2025। पंजाब की राजनीति में चल रही हलचल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विरोधियों पर निशाना साधा है। सीएम मान ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि विरोधी पार्टियां अपने कारणों से चुनाव हारती हैं लेकिन हार का […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल