‘हिंदू हो क्या, कश्मीर से नहीं लगते’, शख्स का दावा- हमले से एक दिन पहले संदिग्ध आतंकी ने की बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 30 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच महाराष्ट्र के जालना जिले के एक युवक आदर्श राउत का बड़ा दावा सामने आया है। राउत के अनुसार उसने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से ठीक एक दिन पहले एक संदिग्ध हमलावर से बातचीत की थी। राउत के अनुसार वह 21 अप्रैल को बायसरन घाटी में घुड़सवारी करने गया था। वहीं एक मैगी स्टॉल पर खाना खाते समय, एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे पूछा कि हिंदू हो क्या? तुम कश्मीरी नहीं लगते। अपने बयान में राउत ने बताया कि वो यह सुनकर थोड़ा असहज महसूस करने लगा, जिसके बाद संदिग्ध ने आगे अपने साथी से कहा कि आज भीड़ कम है। इसके साथ ही राउत ने बताया कि उस वक्त उसे बात अजीब लगी, लेकिन अगले दिन जब आतंकी हमला हुआ, तब जाकर उसे पूरी बात समझ में आई। बता दें कि मामले में जब एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए, तो राउत का दावा है कि उनमें से एक की शक्ल उसी व्यक्ति से मिलती-जुलती थी, जिससे वह मिला था।

एनआईए को भेजी जानकारी
राउत ने आगे बताया कि उसने कश्मीर में अपनी पूरी जानकारी एक विस्तृत ईमेल के जरिए एनआईए को भेज दी है। इसमें उस व्यक्ति से हुई बातचीत, लोकेशन, तारीख, और यहां तक कि स्टॉल वाले से पैसे न दे पाने की बात भी शामिल है। नेटवर्क की समस्या के कारण वह उसी समय भुगतान नहीं कर पाया था।  

लेकिन बाद में उसने स्टॉल वाले का फोन नंबर लेकर पैसे भेज दिए। राउत ने कहा कि अगर जांच एजेंसियां उससे संपर्क करेंगी, तो वह हर संभव सहयोग करने को तैयार है। हालांकि मामले में अभी तक एनआईए की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। 

पहलगाम आतंकी हमला, एक नजर
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

दिसंबर से गैर-कश्मीरियों पर बड़े हमले की फिराक में थे पाकिस्तानी दहशतगर्द; हाथ लगी सीक्रेट जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 30 अप्रैल 2025। खुफिया एजेंसियों की जांच के दौरान पहलगाम हमले में दो पाकिस्तानी आतंकियों हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से हाशिम मूसा पाकिस्तानी फौज की स्पेशल फोर्स का पैरा कमांडो रहा है […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल