‘रणनीतिक रूप से मजबूत हुए दोनों देशों के संबंध’, भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा वार्ता में बोले राजनाथ

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 जून 2026। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को नई दिल्ली में दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने की। बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध पहले कभी इतने रणनीतिक रूप से एकजुट नहीं रहे। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा और सुरक्षा सहयोग को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय मजबूती आई है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग, संयुक्त अभ्यासों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा रणनीतिक हितों पर जोर दिया।

वार्ता का मुख्य फोकस कहां होगा?

बैठक में दोनों नेता द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान पर चर्चा की। वार्ता का मुख्य फोकस रक्षा व सुरक्षा साझेदारी को मजबूत बनाने, सैन्य बलों के बीच इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने, रक्षा उद्योग सहयोग को विस्तार देने व सह-विकास और सह-उत्पादन के अवसरों को आगे बढ़ाने पर रहा। इसके अलावा, दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। भारत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह बैठक दोनों देशों के बीच रणनीतिक विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगी व क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ऑस्ट्रेलिया भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रिचर्ड मार्ल्स की यह यात्रा अक्तूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पहली रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद हुई है, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती गति को दर्शाती है। भारत के मुक्त, खुले, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण में ऑस्ट्रेलिया एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

ऑस्टेलियाई रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्रालय ने भी इस यात्रा को दोनों देशों के रक्षा संबंधों में अभूतपूर्व प्रगति का प्रतीक बताया है। यात्रा से पहले जारी बयान में रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्तर के सुरक्षा साझेदार हैं और वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक में रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को लेकर आशान्वित हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीबीएसई मार्किंग विवाद: 'अक्षमता की मिसाल हैं मंत्री प्रधान', कांग्रेस की मांग- राजधर्म निभाते हुए इस्तीफा दें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जून 2026। सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्रालय की लापरवाही और अनियमितताओं के कारण लाखों छात्रों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार