इंग्लेण्ड पर भारत की बड़ी जीत, चौथे टेस्ट सीरिज में इंग्लैंड को 25 रनों से हराया, सीरीज पर 3-1 से कब्जा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराया। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लिश बललेबाज बेबस नजर आए और दूसरी पारी में पूरी टीम महज 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अक्षर और अश्विन ने दूसरी इनिंग में पांच-पांच विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह बना ली है। 

भारत की टीम पहली पारी में 365 रन बनाकर ऑलआउट हुई और इंग्लैंड पर 160 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज अक्षर और अश्विन की जोड़ी के सामने  ताश के पत्तों की तरह बिखर गए और पूरी टीम 135 रनों पर ऑलआउट हो गई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की अनुकूल पिच पर अक्षर ने 24 ओवर में 48 रन देकर पांच और मैच में नौ विकेट लिए जबकि अश्विन ने 22.5 ओवर में 47 रन देकर पांच और मैच में कुल आठ विकेट लिए। अश्विन ने इस सीरीज में 30 विकेट लिए और एक शतक समेत 180 रन भी बनाए । वहीं अक्षर ने इस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करके अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (30) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका । डॉमिनिक सिब्ले (3) , जैक क्रॉउली (5) और जॉनी बेयरस्टो (0) सहज नहीं दिखे जबकि बेन स्टोक्स (0) गेंद की उछाल का अनुमान नहीं लगा सके और गलत स्वीप शॉट खेलकर आउट हुए । इंग्लैंड का आखिरी विकेट डैन लॉरेंस के रूप में गिरा जो 96 गेंद में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 50 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए। 

इससे पहले आठवें नंबर पर उतरकर परिपक्व बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट शतक से चार रन से चूक गए लेकिन भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाकर 160 रन की बढत ले ली। 21 वर्षीय के खब्बू बल्लेबाज सुंदर ने 74 गेंद में 96 रन बनाये लेकिन आखिरी तीन विकेट जल्दी गिरने से वह दूसरे छोर पर अकेले रह गए। भारत ने आखिरी तीन विकेट पांच गेंद के भीतर गंवा दिए । बेन स्टोक्स ने 27.4 ओवर में 89 रन देकर चार विकेट लिए। 

अपने पूर्व अंडर 19 साथी ऋषभ पंत की तरह शतक की ओर बढ रहे सुंदर ने अक्षर पटेल के साथ आठवें विकेट के लिये 106 रन जोड़कर भारत को विशाल बढत लेने से रोकने के इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया । अक्षर ने 97 गेंद में 43 रन बनाए जिसमें जैक लीच को जड़ा एक छक्का शामिल है ।  दोनों बल्लेबाजों ने जोखिम भरे शॉट लगाने की बजाय एक और दो रन लेकर रनगति को बढाना जारी रखा । दोनों ने बखूबी स्ट्राइक रोटेट की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को दबाव नहीं बनाने दिया । इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 25 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 205 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 

Leave a Reply

Next Post

समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण - मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया

शेयर करेमहिला जागृति शिविर में शामिल हुई महिला एवं बाल विकास मंत्री  इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 06 मार्च 2021। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल