केंद्रीय मंत्री ने ‘खेला’ को लेकर विपक्ष पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप; सीबीआई जांच की मांग की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेगूसराय 13 फरवरी 2024। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। दरअसल, गिरिराज सिंह ने नई सरकार के गठन से पहले विपक्ष द्वारा खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस पर व्यापक पैमाने पर विधायकों को प्रलोभन देने का काम किया गया था। अब इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हों, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

‘हाल में तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने वाले हैं’
भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार जो तेजस्वी यादव द्वारा खेला होने का संकेत किया जा रहा था, वह खरीद-फरोख्त से ही संबंधित था। जहां तक खेला होने की बात है तो एनडीए ने सदन में बहुमत सिद्ध कर साबित कर दिया कि आखिर खेला करने वालों की मंशा क्या थी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि मोदी इसकी क्या गारंटी लेंगे कि नीतीश कुमार फिर पलटी नहीं मारेंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी यह गारंटी अवश्य दे सकते हैं कि हाल में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं।

‘सूर्य नमस्कार एक योग है’
वहीं, उन्होंने सूर्य नमस्कार को लेकर एक खास समुदाय के द्वारा आपत्ति जताने पर कहा कि आज कुछ कट्टरपंथी लोग सूर्य नमस्कार के बहाने बच्चों को स्कूल जाने की मनाही कर रहे हैं। वे आरोप लगा रहे हैं कि उनके मजहब में यह बात नहीं लिखी है। जबकि सूर्य नमस्कार एक योग है और आज विश्व के अधिकांश देशों ने योग को प्राथमिकता दी है। अतः ऐसे लोग भ्रम फैलाने का काम न करें।

‘वे महिला के नाम पर कलंक हैं’
वहीं, उन्होंने बंगाल की ममता बनर्जी नीत तृणमूल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि बंगाल की मुख्यमंत्री खुद एक महिला होते हुए महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहीं। वे महिला के नाम पर कलंक हैं। ममता सरकार के द्वारा एक खास समुदाय के लोगों को सिर्फ बढ़ावा दिया जा रहा है और वोट बैंक की राजनीति की जा रही है।

‘कट्टरपंथी कुकृत्य कर रहे हैं’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र में आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज कई ऐसे मुसलमान हैं जो रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं और राम कथा में भी भाग ले रहे हैं। लेकिन कुछ कट्टरपंथियों द्वारा ऐसे कुकृत्य किए जा रहे हैं जो आस्था पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं। इससे कुछ होने वाला नहीं है। लोगों की आस्था प्रभु श्री राम से जुड़ी है और जुड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

शंभू बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले, चारों तरफ धुंआ ही धुंआ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अंबाला 13 फरवरी 2024। पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार