न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉल्टिंग, इंग्लैंड दौरे के बाद लेंगे संन्यास

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

क्राइस्टचर्च 12 मई 2021। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉल्टिंग इस साल जून में इंग्लैंड दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वह इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेंग और फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के खिलाफ खेलेंगे। यह उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा।

35 वर्षीय वॉल्टिंग न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब विकेटकीपर हैं। उनके नाम 257 शिकार हैं। इसमें 249 कैच और 8 स्टंपिंग हैं। इसके अलावा बतौर फील्डर भी उन्होंने 10 कैच लपके हैं।

बीजे वॉल्टिंग ने न्यूजीलैंड के लिए 73 टेस्ट मै खेले हैं। उन्होंने 38.11 के औसत से 3773 रन बनाए हैं। इसमें8 शतक और 19 हाफ सेंचुरी बनाई हैं। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन का है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ माउंट माउनगाउनी में नवंबर 2019 में बनाए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 28 वनडे इंटरनैशनल और पांच टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। वॉल्टिंग ने अपने करियर की शुरुआत टेस्ट ओपनर के रूप में की। इसके बाद उन्होंने मध्यक्रम में बैटिंग की।

अपने बयान में वॉल्टिंग ने कहा, ‘यह अलविदा कहने का सही समय है। न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और खास तौर पर टेस्ट कैप पहनना। टेस्ट क्रिकेट खेल का असली रूप है। और मैंने इस फॉर्मेट में टीम के लिए खेलना हर मिनट इन्जॉय किया।’

Leave a Reply

Next Post

अस्पताल में कोरोना मरीज को सौ रुपये में तीन बार भोजन ? हाईकोर्ट ने योगी सरकार से मांगी डिटेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 12 मई 2021। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर सॉलिसिटर जनरल द्वारा पेश हलफनामे पर असंतोषजनक  जताया है। कोर्ट ने कहा कि अस्पतालों द्वारा मेडिकल बुलेटिन जारी करने, ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता से संबं‌धित जान‌कारियां हलफनामे में नहीं दी गई हैं। कोर्ट ने कोविड मरीजों को अस्पतालों में […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय