बेहद आधुनिक होगा देश का नया संसद भवन, डिजाइन की बिडिंग प्रक्रिया पूरी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : देश में संसद भवन  को नया स्वरूप देने की चर्चा काफी दिनों से चल रही है. उम्मीद की जा रही है कि साल 2022 में देश को नई सेंट्रल विस्टा मिलेगी. सूत्रों का कहना है भारत में अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों की तरह खूबसूरत और बेहद आधुनिक सेंट्रल विस्टा तैयार की जाएगी. लेकिन इन खबरों के बीच आपके मन में यही सवाल चल रहा होगा कि नया भवन कैसा होगा और कैसा दिखाई देगा.

आज हो सकता है कांट्रेक्टर के नाम का खुलासा
सूत्रों की मानें तो सरकार ने इसके डिज़ाइन की जिम्मेदारी के लिए जरूरी बिडिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है. शहरी विकास मंत्रालय ने बिडिंग प्रक्रिया कर संसद और सेंट्रल विस्टा के नए डिजाइन के लिए कांट्रेक्टर का भी चयन कर लिया है. कांट्रेक्टर के नाम का खुलासा शहरी विकास मंत्रालय हरदीप पुरी की तरफ से बुधवार को किया जा सकता है.

दूसरे चरण में बिल्डर से मांगे जाएंगे आवेदन
आपको बता दें कि पहले चरण में सिर्फ डिजाइन फाइनल करने के लिए कांट्रेक्टर या डेवलपर से बिडिंग प्रक्रिया के तहत आवेदन मंगाए गए थे. दूसरे चरण में सरकार तय डिजाइन के निर्माण के लिए यानी कंस्ट्रक्शन के लिए कांट्रेक्टर या बिल्डर से आवेदन आमंत्रित करेगी. सूत्रों की माने तो डिजाइन फाइनल करने की प्रक्रिया में गुजरात (अहमदाबाद) के डेवलपर का नाम सामने आ रहा है.

देश के संसद भवन  का उद्घाटन 1927 में हुआ था. संसद भवन का निर्माण तत्कालीन समय को ध्यान में रखकर किया गया था. इसी वजह से मौजूदा वक्त में संसद भवन का कूलिंग सिस्टम , मौजूदा शेप और स्थान पर्याप्त नहीं हैं. यही वजह है कि मोदी सरकार संसद भवन का रेनोवेशन कराने जा रही है.सूत्रों के मुताबिक सांस्कृतिक विरासत को बचाते हुए संसद भवन का पुनर्निर्माण किया जाएगा. सूत्रों का कहना है आजादी की 75वीं वर्षगांठ यानी 2022 में पार्लियामेंट को नया स्वरूप देने पर फैसला ले लिया गया है.

Leave a Reply

Next Post

रात्रि गश्त में 50 हजार रुपए मूल्य की सागौन लकड़ी जप्त

शेयर करे वन क्षेत्रों में अतिक्रमण और अवैध कटाई की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा सघन अभियान इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण तथा अवैध कटाई की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस