प्रियंका पर बोले हैदराबाद के मंत्री- पढ़ी-लिखी थी, पुलिस को क्यों नहीं फोन किया?

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक महिला वेटरनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की हत्‍या कर दी गई. इस पूरी घटना को लेकर तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि महिला पढ़ी-लिखी थी. उसने पुलिस को फोन करने की बजाय अपनी बहन को क्यों फोन किया. हालांकि बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उनको सफाई देनी पड़ी.

गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने सफाई में कहा कि महिला डॉक्टर मेरी बेटी की तरह थी. उन्होंने कहा कि हम घटना से दुखी हैं. पुलिस अलर्ट है और अपराध को नियंत्रित कर रही है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसने अपनी बहन को बुलाया और 100 नंबर पर कॉल नहीं किया. अगर वह पुलिस को बुलाती तो शायद वह बच जाती.

राहुल गांधी ने जताई चिंता

डॉक्टर प्रियंका रेड्डी को जलाकर मार देने की घटना की निंदा हर ओर हो रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के अलावा शिवराज सिंह चौहान, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल समेत कई दिग्गज हस्तियों ने इस हत्याकांड की भर्त्सना की है. राहुल ने कहा कि मैं हैदराबाद में डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुए रेप और हत्या की घटना से चकित हूं.

क्या है पूरा मामला

27 साल की पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थी. प्रियंका ने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास ही पार्क कर दिया था. रात में जब वह वापस लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर थी. इसके बाद प्रियंका रेड्डी ने अपनी बहन को फोन किया और इसकी जानकारी दी.

प्रियंका रेड्डी ने अपनी बहन से कहा कि मुझे डर लग रहा है. इस पर बहन ने प्रियंका को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी. प्रियंका रेड्डी ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं. फिर इसके बाद प्रियंका का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया.

परिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के पास प्रियंका रेड्डी की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली.

Leave a Reply

Next Post

युवा महोत्सव में युवाओं ने जमकर खेला भौंरा, चलाई गेंड़ी

शेयर करेबिलासपुर। बिलासपुर में आज से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रारंभ हुआ। जिसमें पूरे जिले भर से आये हुये युवा उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं। आज युवाओं ने जमकर भौंरा खेला और गेंड़ी चलाई। साथ ही चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर