सिर के बालों में न चिपक जाए कोरोना वायरस, 75 पुलिसवालों ने कराया मुंडन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आगरा (Agra) की थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने अनोखी तरकीब निकाली है। रविवार को इस थाने के इंस्पेक्टर सहित 75 पुलिसकर्मियों ने सामूहिक मुंडन करा लिया और इसके बाद जब कस्बे में ये पुलिस वाले गश्त पर निकले तो लाॅकडाउन के बावजूद लोग घर के दरवाजों, खिड़कियों से इन्हें देखकर हैरान रह गए।

थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि हमने देखा कि कई लोग मुंह पर मास्क लगाने के साथ सिर को भी ढके हैं। डॉक्टर ने बताया कि कोरोना वायरस सिर के बालों में भी चिपक सकता है। वहां से सांस के जरिए अंदर जा सकता है इसलिए हमने मुंडन कराने का फैसला लिया। पूरा थाना इसमें सहमत था इसलिए सभी 75 कर्मियों ने मुंडन कराया है। मुंडन के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया।

‘प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी नहीं’
मुंडन कराने वालों में प्रभारी निरीक्षक के अलावा निरीक्षक क्राइम अमित कुमार, नौ उपनिरीक्षक, 15 मुख्य आरक्षी और 49 आरक्षी शामिल हैं। मुंडन के बाद सभी पुलिसकर्मी कस्बे में गश्त पर निकले। लोग इतने सारे पुलिसवालों को ऐसी अवस्था में देखकर चौंक गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि मुंडन पुलिस प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं है। लंबे बाल रखना अनुशासन के खिलाफ है, लेकिन छोटे कराना या मुंडन कराना नहीं।

Leave a Reply

Next Post

जिद्दी साद ने सलाह के बावजूद लगाई जमात, अब देश भुगत रहा नतीजा

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या । पिछले चार दिनों में देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों की टेंशन बढ़ा दी है। केंद्र के डेटा से पता चला है कि मामलों में अचानक आई इस तेजी का कनेक्शन तबलीगी जमात से है। इसमें सबसे बड़ा […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर