करवा चौथ पर सबसे ज्यादा पसंद की जा रही ये मेहंदी डिजाइन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाईव

करवा चौथ का पर्व इस साल 17 अक्टूबर को मनाया जा रहा

करवा चौथ का पर्व इस साल 17 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। महिलाएं इस दिन मंगल व रोहिणी नक्षत्र में पति की दीघार्यु की कामना करेंगी। यह संयोग 70 साल बाद आया है। इस साल व्रत की समयाविधि भी करीब 14 घंटे की रहेगी।  करवा चौथ का व्रत इस वर्ष 17 अक्टूबर को है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 70 सालों बाद बन रहा शुभ संयोग सुहागिनों के लिए फलदायी होगा। इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बेहद मंगलकारी रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद उपाध्याय के अनुसार करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा चौथ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। पहला तो करवा और दूसरा चौथ। जिसमें करवा का मतलब मिट्टी के बरतन और चौथ यानि चतुर्थी है। इस दिन मिट्टी के पात्र यानी करवों की पूजा का विशेष महत्व है। करवाचौथ के मौके पर महिलाएं व युवतियों मेहंदी लगवाती हैं। चतुर्थी को दिनभर व्रत करने के बाद शाम को 16 श्रृंगार से सजकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। 

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन्स को लेकर इंटरनेट के जमाने में महिलाएं काफी सजग हो गई हैं। ऐसे में यहां आम आपको लेटेस्ट और सबसे ज्यादा पंसद की जा रही कुछ मेहंदी डिजाइन्स की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिन्हें आप अपने लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन पसंद कर सकें। आगे देखें करवा चौथ मेहंदी डिजाइन्स की तस्वीरें-

करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त :


तिथि : 17 अक्टूबर
-चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 17 अक्टूबर की सुबह 6:48 मिनट से
-चतुर्थी तिथि समाप्त : 18 अक्टूबर को सुबह 7:29 मिनट तक
-करवा चौथ व्रत का समय : 17 अक्टू. को सुबह 6:27 मिनट से रात 8:16 मिनट तक
-कुल अवधि : 13 घंटे 50 मिनट
-पूजा का शुभ मुहूर्त : 17 अक्टू. की शाम 5:46 मिनट से शाम 7:02 मिनट तक 
-कुल अवधि : 1 घंटे 16 मिनट

Leave a Reply

Next Post

पाक की कायराना हरकत- एफ 16 ने किया भारतीय विमान का पीछा

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव घटना 23 सितंबर की है. पाकिस्तान के दो एफ-16 विमानों ने स्पाइसजेट के विमान को हवा में रोकने की कोशिश की. स्पाइसजेट विमान में 120 यात्री सवार थे.   पिछले महीने की है घटना, एफ-16 ने भारतीय विमान को इंटरसेप्ट किया विमान कुछ नीचे लाने और […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस