‘विश्वास की एक नई सुबह’, बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण पर अध्यक्ष नितिन नवीन का संदेश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2026। पश्चिम बंगाल में शनिवार को  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस घटनाक्रम को विश्वास की एक नई सुबह बताया है। इसके साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि राज्य विकास और शासन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

नई उम्मीद का प्रतीक- अध्यक्ष नवीन
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा,’ नवीन ने कहा कि बंगाल में भाजपा शासन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और बेहतर शासन के लिए लोगों के बीच नई उम्मीद का प्रतीक है। उन्होंने लिखा ‘विश्वास की एक नई सुबह। आज बंगाल में सूर्य की पहली किरण नई आशा और विश्वास लेकर आई है’।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल के विकास, सुरक्षा, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों, सुशासन होगा। 


आम जनता के भरोसे के साथ शपथ
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘आम जनता के भरोसे के साथ बंगाल में नई सरकार शपथ ले रही है। वंदे मातरम।’ भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। शुभेंदु ने नंदीग्राम और भाबनीपुर, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। भाबनीपुर से उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

Leave a Reply

Next Post

शादी में कत्ल: बरात में खाने के दौरान विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; कपड़े पर भोजन गिरने से शुरू हुआ झगड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोरखपुर 09 मई 2026। गोरखपुर के शाहपुर इलाके में शुक्रवार रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद के बाद मनबढ़ युवकों ने एक युवक की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना बिछिया स्थित ताड़ीखाना इलाके के बघेल […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ