हांगकांग में पुलिस ने विश्वविद्यालय की घेराबंदी खत्म की, प्रदर्शन फिर शुरू होने की आशंका

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

हांगकांग: हांगकांग पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रदर्शनों का केंद्र बन चुके विश्वविद्यालय की घेराबंदी और तलाशी अभियान खत्म करने जा रही है। इस बीच, लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि आगामी दिनों में वे नए सिरे से रैलियां निकालेंगे और हड़ताल करेंगे। पिछले हफ्ते स्थानीय चुनाव में लोकतंत्र समर्थक दलों को मिली भारी जीत के बावजूद हांगकांग की नेता कैरी लैम और बीजिंग ने और अधिक राजनीतिक रियायत देने से इनकार कर दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरने का नए सिरे से आह्वान किया। 

रविवार को जिला परिषद चुनाव के लोकतंत्र समर्थक दलों के पक्ष में आए नतीजों से इस वित्तीय केंद्र के बीजिंग समर्थक शासन को धक्का लगा है और उनका यह तर्क भी कमजोर पड़ गया है कि लगभग छह महीने से जारी हिंसक प्रदर्शनों से अधिकतर लोग परेशान हैं। 

इस बीच एक सप्ताह से अधिक समय तक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कोई झड़प नहीं हुई। चुनाव परिणामों को लेकर बीजिंग और हांगकांग के नेताओं की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं देने से एक बार भी जनता का गुस्सा बढ़ रहा है और ऐसा लग रहा है कि प्रदर्शन फिर शुरू हो सकते हैं। सामूहिक आंदोलन आयोजित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑनलाइन फोरम से रविवार को एक बड़ी रैली का और सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

इराक में विद्रोहियों का सरकार ने किया निर्ममता से दमन, 40 प्रदर्शनकारी मारे गए

शेयर करे नसिरिया। इराक में विभिन्न शहरों में जारी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने सख्त कार्रवाई की, जिसके चलते करीब 40 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद अक्टूबर से अब तक 390 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 15,000 से अधिक लोग घायल […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग