इराक में विद्रोहियों का सरकार ने किया निर्ममता से दमन, 40 प्रदर्शनकारी मारे गए

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नसिरिया। इराक में विभिन्न शहरों में जारी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने सख्त कार्रवाई की, जिसके चलते करीब 40 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद अक्टूबर से अब तक 390 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 15,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

इराक के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि सबसे अधिक संख्या में लोग दक्षिणी नसिरिया में मारे गए। यहां सुरक्षा बलों ने रैलियों को खत्म करने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग किया और इस दौरान 25 लोगों की मौत हो गई। बगदाद में दो प्रदर्शनकारियों और नजफ में दस प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

नजफ में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को ईरान के वाणिज्य दूतावास को आग लगा दी थी। वे लोग इराक में तेहरान के राजनीतिक दबदबे का विरोध कर रहे थे और इसबीच भीड़ मिशन में घुस गई और वहां उन्होंने ‘इराक विजयी हो’ तथा ‘ईरान बाहर जाए’ जैसे नारे लगाते हुए मिशन को आग लगा दी। 

सेना ने बताया कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री अदेल अब्देल माहदी ने बृहस्पतिवार सुबह सैन्य प्रमुखों को कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए विभिन्न अशांत प्रांतों में सैनिकों की तैनाती करने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Next Post

नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा, फिर भी किसी को ठेस पहुंचती हो तो मैं क्षमा चाहती हूं- प्रज्ञा ठाकुर

शेयर करे नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में दिए विवादित बयान के लिए माफी मांगी है और यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैंने 27 नवंबर को एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान नाथूराम गोडसे को […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'