ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

बड़ी साजिश का भंडाफोड़; कुछ संदिग्ध हिरासत में

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुंछ, 22 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है। नगर के सबसे सुरक्षित और व्यस्त माने जाने वाले मुख्य बाजार में ज्वेलरी की एक दुकान से एके-47 राइफल के कारतूस, पाकिस्तानी मुद्रा, पाकिस्तानी पोस्टर और झंडे बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। खुफिया एजेंसियों से मिले पुख्ता इनपुट पर पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे मुख्य बाजार की अकाली गुरुद्वारा गली में स्थित ज्वेलरी शॉप पर दबिश दी थी। 

कार्रवाई के दौरान फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम और मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुकान मोहल्ला खोड़ीनाड निवासी देविंद्र सिंह की है। पुलिस ने दुकान में ने रात करीब 10 बजे तक सघन तलाशी ली। इसमें दुकान के भीतर से एके-47 राइफल के 5 कारतूस, पाकिस्तानी मुद्रा के 105 रुपये, 30 पाकिस्तानी पोस्टर और 2 पाकिस्तानी झंडे बरामद किए गए। पुलिस ने सारा सामान अपने कब्जे में लिया लिया। पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुंछ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की निगरानी में इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच चल रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद गोलियां और पाकिस्तानी सामग्री शहर के मुख्य बाजार की उस दुकान तक कैसे और कहां से पहुंची।

आतंक के दाैर में भी बरामद नहीं हुई ऐसी सामग्री
यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि आतंकवाद के सबसे बुरे दौर में भी पुंछ नगर के इस हिस्से से ऐसी देशविरोधी सामग्री कभी बरामद नहीं हुई थी। अब जब इलाके में आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है, तब शहर के बीचों-बीच इस तरह का जखीरा मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

सफेदपोश चेहरे या कोई गहरी साजिश?
इस मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि जिस दुकानदार के प्रतिष्ठान से यह सारा पाकिस्तानी सामान और कारतूस मिले हैं, उसका पूर्व में किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक या असामाजिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। इसी वजह से पुलिस इस मामले की बेहद बारीकी से जांच कर रही है कि क्या किसी गहरी साजिश के तहत यह सामान वहां प्लांट किया गया था या इसके पीछे कोई स्लीपर सेल काम कर रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

ओरिएंट केबल्स का ₹552 करोड़ आईपीओ 25 सितंबर से

शेयर करेओरिएंट केबल्स आईपीओ की दस्तक: 25 सितंबर को खुलेगा इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 23 सितंबर 2026।ओरिएंट केबल्स (इंडिया) लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को खुलेगा और 29 सितंबर 2026, मंगलवार को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की अवधि 24 सितंबर […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर