यूपी: प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 27 सितंबर 2026। यूपी अब हथियार व रक्षा उपकरण निर्माण में अपनी नई पहचान बना रहा है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 में उप्र डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपी डीआईसी) इस बदलाव का प्रमुख प्रदर्शन बनकर सामने आया है। पिस्टल व छोटे हथियारों से लेकर मिसाइल, एयरोस्पेस, ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और एम्युनिशन तक विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रदेश में औद्योगिक आधार तैयार किया जा रहा है। ट्रेड शो में 72 देशों के खरीदारों की मौजूदगी से इस क्षमता को वैश्विक बाजार के सामने रखने का अवसर मिल रहा है।

यूपी डीआईसी के विभिन्न नोड्स में रणनीतिक रक्षा क्षेत्रों से जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। चित्रकूट नोड में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की अत्याधुनिक रक्षा विनिर्माण इकाई स्थापित करने की दिशा में प्रस्तावित निवेश को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। रक्षा क्षेत्र में उत्पादन के साथ डिजाइन व तकनीक को मजबूत करने पर भी जोर है। 

आईआईटी कानपुर और आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। यूपीडा के स्टॉल पर यूपीआईएमएलसी कार्यक्रम के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर भी प्रदर्शित किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

 जजों को पूछताछ काउंटर के क्लर्क की तरह करना पड़ रहा है काम

शेयर करेइस मामले में की हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज, 27 सितंबर 2026। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आपराधिक अपीलों में पेपर बुक उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर बार-बार सुनवाई टालने की मांग पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से न केवल […]

You May Like

लेक किवु में 50 से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत; कई लापता....|.... दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार....|....सास-ननद की शिकायत पर बहू और मायके पक्ष को राहत नहीं, ट्रायल के निर्देश....|....सोन नदी में बाढ़ का मंडराया खतरा....|....सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर चलाई गैंती....|....21 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे एमपी, उज्जैन सबसे आगे....|....गोमुख ट्रैक पर पैर फिसलने से खाई में गिरे महाराष्ट्र के यात्री....|.... मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- विपक्ष देश को गुमराह कर रहा....|.... जजों को पूछताछ काउंटर के क्लर्क की तरह करना पड़ रहा है काम....|....यूपी: प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर