अब आईपीओ के जरिए नई ऊंचाइयों की ओर अथर्वा पॉलीप्लास्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

अथर्वा पॉलीप्लास्ट की बड़ी छलांग, 30 जून से खुलेगा इश्यू

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 जून 2026। कार्यालय फर्नीचर, घरेलू उपकरण, ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग क्षेत्रों के लिए प्लास्टिक कंपोनेंट्स बनाने वाली अथर्वा पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जून 2026 को खुलेगा। ₹27 करोड़ के इस इश्यू के तहत 45 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने प्रति शेयर ₹55 से ₹60 का प्राइस बैंड तय किया है और इसके शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे। आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय, ऋणों के पुनर्भुगतान, कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जून को खुलेगी, जबकि इश्यू 2 जुलाई को बंद होगा। होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनुजीत दराड़े ने कहा, “प्रस्तावित आईपीओ हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे हमारी विनिर्माण क्षमता मजबूत होगी और हम मौजूदा तथा नए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।” होराइजन मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक नरेंद्र बजाज ने कहा, “अथर्वा पॉलीप्लास्ट ने अपनी एकीकृत विनिर्माण क्षमताओं और मजबूत ग्राहक संबंधों के बल पर उद्योग में विशिष्ट पहचान बनाई है। कंपनी भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने के लिए मजबूत स्थिति में है।” वर्ष 2014 में स्थापित कंपनी 2.34 लाख वर्ग फुट में फैली आधुनिक विनिर्माण इकाई संचालित करती है और 300 से अधिक उत्पादों का विविध पोर्टफोलियो रखती है।

Leave a Reply

Next Post

नैक पैकेजिंग का आईपीओ बना आकर्षण का केंद्र

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 जून 2026। भारत के पैकेजिंग सेक्टर में तेजी से उभर रही नैक पैकेजिंग लिमिटेड अब पूंजी बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही है। कंपनी का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 1 जुलाई 2026 को खुलने जा रहा है, जिसका प्राइस बैंड […]

You May Like

रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा 'साइबर सुरक्षा जागरुकता' कार्यक्रम का आयोजन....|....तेजस्विन-दिव्या-त्रिशा समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....पत्नी की हत्या के बाद बेटी का गला दबाया, फिर तालाब में फेंक आया था पिता....|....जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ का वित्तीय घोटाला!....|....लाहौल में फटा बादल, राज्य में भूस्खलन से 105 सड़कें बाधित....|....जयराम ठाकुर बोले- भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा विस्तार....|....अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदे मातरम का पाठ पढ़ा रहे - कांग्रेस....|....नकटी प्रभावितों के न्याय के लिए कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान....|....शिक्षकविहीन स्कूलों में पढ़ाई का संकट, जेन जी और अल्फा ने पानी में भीगकर सरकार को आईना दिखाया